लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस नेता कीर्ति आजाद ने केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- नूरा-कुश्ती खेल रही बीजेपी और आप

By भाषा | Updated: October 29, 2019 06:11 IST

कीर्ति आजाद ने आरोप लगाया कि भाजपा, जजपा और आप आपस में मिली हुई है तथा इनको डर था कि हरियाणा कांग्रेस के पक्ष में जो आंधी उठी है, वह दिल्ली न पहुंच जाए।

Open in App
ठळक मुद्देजजपा के नेता अजय चौटाला को फरलो मिलने के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए दिल्ली कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा और आम आदमी पार्टी नूरा-कुश्ती खेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह कम देखा गया कि रविवार के दिन फरलो मिलती है। यहां विशेष परिस्थिति में फरलो दिया गया।

जननायक जनता पार्टी (जजपा) के नेता अजय चौटाला को फरलो मिलने के लिए केजरीवाल सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए दिल्ली कांग्रेस की चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद ने सोमवार को आरोप लगाया कि भाजपा और आम आदमी पार्टी नूरा-कुश्ती खेल रहे हैं।

मिथिला की परंपरा वाली भगवे रंग की टोपी पहने आजाद ने नयी भूमिका मिलने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘भाजपा और आप नूराकुश्ती कर रही हैं। यह कम देखा गया कि रविवार के दिन फरलो मिलती है। यहां विशेष परिस्थिति में फरलो दिया गया। भाजपा और आप के बीच समझौता हुआ कि तुम हरियाणा में बने रहो और हम दिल्ली में बने रहेंगे।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा, जजपा और आप आपस में मिली हुई है तथा इनको डर था कि हरियाणा कांग्रेस के पक्ष में जो आंधी उठी है, वह दिल्ली न पहुंच जाए। कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा ने सवाल किया, ‘‘क्या यह सही नहीं है कि दो हजार कैदियों के फरलो विचाराधीन हैं। ऐसे में सिर्फ अजय चौटाला के फरलो को ही मंजूरी दी गई।’’

उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल ने कांग्रेस के पक्ष में बन रहे माहौल से खौफ खाकर यह कदम उठाया। गौरतलब है कि हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के पिता एवं जजपा नेता अजय चौटाला को दिवाली से एक दिन पहले फरलो मिली। वह हरियाणा में भाजपा और जजपा की गठबंधन सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।

टॅग्स :कीर्ति आजादकांग्रेसआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष