लाइव न्यूज़ :

आप ने दिल्ली विधानसभा में वैसे ही प्रस्ताव रखा, जैसे भारत सरकार के खिलाफ पाकिस्तान ने संसद में रखा था : भाजपा

By भाषा | Updated: March 29, 2023 07:47 IST

विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी नियमों और परंपराओं को ताक पर रखकर, दिल्ली से ताल्लुक नहीं रखने वाले विषयों पर चर्चा की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल नीत सरकार विधानसभा में ‘‘तानाशाही और असंवैधानिक तरीके’’ से काम कर रही हैः भाजपाभाजपा ने कहा कि आप विधायक ‘‘पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।

नयी दिल्लीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली विधानसभा में बिलकुल उसी तरीके से प्रस्ताव रखा है जैसे कि भारत सरकार के खिलाफ पाकिस्तान ने अपने संसद में प्रस्ताव पेश किया था। भाजपा ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल नीत सरकार विधानसभा में ‘‘तानाशाही और असंवैधानिक तरीके’’ से काम कर रही है और आप विधायक ‘‘पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं।’’

विधानसभा में विपक्ष के नेता रामवीर सिंह बिधूड़ी ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सभी नियमों और परंपराओं को ताक पर रखकर, दिल्ली से ताल्लुक नहीं रखने वाले विषयों पर चर्चा की जा रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा ने ‘‘एक निजी कंपनी के कारण संघीय सरकार (भारत सरकार) और जनता को हुई वित्तीय हानि और इस संबंध में केन्द्र सरकार द्वारा जांच नहीं कराए जाने पर चर्चा की।’’

चर्चा के अंत में आप के बहुमत वाले विधानसभा ने पार्टी विधायक संजीव झा द्वारा रखा गया प्रस्ताव पारित किया कि विधानसभा से संसद को एक संदेश भेजा जाए ताकि वह अडाणी मामले में संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन पर विचार कर सके। 

टॅग्स :अरविंद केजरीवालRamveer Singh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?