लाइव न्यूज़ :

बर्डफ्लू: श्रीनगर के दो इलाकों से लिए गए दो नमूनों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

By भाषा | Updated: February 1, 2021 20:10 IST

Open in App

श्रीनगर, एक फरवरी श्रीनगर के दो इलाकों में मृत दो कौवों के नमूनों में एवियन इंफ्लुएंजा के एच5एन8 स्वरूप की पुष्टि के बाद अधिकारियों ने सोमवार को इन क्षेत्रों को 'अलर्ट जोन' घोषित कर दिया।

अधिकारियों ने कहा कि अठवाजन और पीरबाग इलाकों से दो मृत कौवों के नमूनों को जांच के लिये भोपाल स्थित आईसीएआर-एनआईएसएचएडी भेजा गया था। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में बर्ड फ्लू के एच5एन8 स्वरूप से कौवों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने कहा, ''निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार दोनों जगहों के दस किलोमीटर के दायरे को अलर्ट जोन घोषित किया गया है।''

उन्होंने कहा कि बीमारी को फैलने से रोकने के लिये इन इलाकों में निगरानी और नमूने एकत्रित करने का काम किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब