लाइव न्यूज़ :

मप्र में बाइक सवार बदमाशों ने 18 लाख रुपये लूटे

By भाषा | Updated: November 24, 2020 19:09 IST

Open in App

शिवपुरी, (मप्र) 24 नवंबर मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में मंगलवार को बाइक सवार तीन बदमाशों में एक युवक के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक कर 18 लाख रुपये लूट लिये।

जिला पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल ने बताया कि लूट की यह घटना मंगलवार को दोपहर में उस समय हुई जब एक स्थानीय मिल मालिक का पुत्र राम सिंघल (20) बैंक से 18 लाख रुपये निकालकर अपने दो पहिया वाहन से मिल की ओर जा रहा था।

उन्होंने बताया कि बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उसके वाहन को टक्कर मार दी जिससे वह नीचे गिर गया। तभी एक आरोपी ने राम के चेहरे पर मिर्च पाउडर फेंक दिया जबकि दूसरे ने नकदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात के बाद तीनों घटनास्थल से फरार हो गये।

एसपी ने बताया कि तीनों बदमाश शिवपुरी की ओर भाग निकले जबकि पीड़ित व्यक्ति की गतिविधि पर नजर रखने वाला बदमाशों का चौथा सहयोगी भी वहां से भाग गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की पहचान करने के लिये बैंक के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह