लाइव न्यूज़ :

बिजनौर : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीन दोषियों को आजीवन कारावास

By भाषा | Updated: November 26, 2021 13:27 IST

Open in App

बिजनौर, 26 नवंबर उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले में स्थानीय अदालत ने तीन लोगों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। तीनों पर अदालत ने 30-30 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है।

पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह ने शुक्रवार को बताया कि नांगल थाना क्षेत्र में 28 नवंबर 2015 को तहरीर देकर 16 वर्षीय किशोरी की हत्या की शिकायत दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि पोस्टमॉर्टम में मृतका से सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई थी।

परिजनो द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक किशोरी खेत

पर गन्ना छीलने जा रही थी। लेकिन एक खेत मे उसका शव मिला। उसकी चुन्नी से गला घोंटकर हत्या की गई थी।

सिंह ने बताया कि पुलिस की जांच में सोनू,अमरजीत और

सचिन द्वारा अपराध किए जाने की जानकारी मिली, जिसके आधार पर तीनों को गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कंचन सागर ने मामले की सुनवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पॉक्सो अधिनियम सहित अन्य धाराओं में दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास

और 30-30 हजार रूपए अर्थदंड की सजा सुनाई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब