लाइव न्यूज़ :

चिड़िया उड़ाओ अभियान में जुटे बिहार के वन मंत्री तेज प्रताप यादव, हजारों पक्षियों को पिंजरे से कराया आजाद

By एस पी सिन्हा | Updated: September 18, 2022 17:24 IST

तेज प्रताप पिछले चार दिनों से चिड़िया उड़ाओ अभियान में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पटना के कुर्जी, फुलवारी, अनिशाबाद, चितकोहरा सहित कई इलाकों में अभियान चलाकर करीब 2 हजार से अधिक अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों को पिंजरे से मुक्त करवाया।

Open in App
ठळक मुद्देपिछले चार दिनों से चिड़िया उड़ाओ अभियान में जुटे हुए हैं तेज प्रताप यादवइस अभियान के तहत दुकानदारों को हुआ करीब 1.20 लाख रुपये का नुकसान इससे पहले उन्होंने जनता से की थी पशु-पक्षी को कैद ना करने की अपील

पटना: बिहार के वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव इन दिनों चिड़िया उड़ाने की मुहिम में जुटे हुए हैं। उन्होंने अभियान चलाकर दुकानों में बिक्री के लिए रखे गए 2 हजार से अधिक अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों को पिंजरे से मुक्त करवाया है।

उनकी इस कार्रवाई से दुकानदार काफी नाराज हैं। दुकानदारों का कहना है कि हम जो पक्षी बेच रहे वह कोई गैर कानूनी नहीं था। फिर भी उनकी टीम पिंजरे के साथ लेकर चली गई। इससे हमारा काफी नुकसान हुआ है।

उल्लेखनीय है तेज प्रताप पिछले चार दिनों से चिड़िया उड़ाओ अभियान में जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पटना के कुर्जी, फुलवारी, अनिशाबाद, चितकोहरा सहित कई इलाकों में अभियान चलाकर करीब 2 हजार से अधिक अलग-अलग प्रजातियों के पक्षियों को पिंजरे से मुक्त करवाया।

दुकानदारों के अनुसार कुल मिलाकर करीब 1.20 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं, एक एक्यूरियम शॉप के दुकानदार का कहना है कि उसके पास करीब 16 से 18 कछुए थे। दुकानदार ने कहा कि उनकी टीम छापेमारी के दौरान सभी कछुए को लेकर चली गई।

एक कछुआ करीब 800 रुपए से 1000 रुपए तक का था। हमारा इससे करीब 15 से 20 हजार का नुकसान हो गया है। हम जैसे छोटे दुकानदार को क्यों पकड़ा जाता है।

बता दें कि तेज प्रताप का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पेट शॉप में अवैध तरीके से कैद किए गए पक्षियों को आजाद करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को देख लोग उनकी काफी तारीफ कर रहे हैं।

इस मुद्दे तेज प्रताप ने कुछ दिन पहले ही जनता से अपील कर चुके हैं कि पशु-पक्षी को कैद ना करें। जो भी लोग ऐसा करते हैं, उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। 

उन्होंने कहा है कि क्या आप कभी पिंजरे में कैद होना चाहते हैं? उनका कहना है कि कोई भी पिंजरे में कैद नहीं होना चाहता है। इसलिए मैंने कई पक्षियों को आजाद करवाया है।

टॅग्स :तेज प्रताप यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण