लाइव न्यूज़ :

कश्‍मीर में बिहार के श्रमिक अशोक चौहान की हत्‍या?, गोलियों से छलनी शव बरामद

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: October 18, 2024 16:45 IST

अधिकारियों ने बताया कि शव दक्षिण कश्मीर जिले के जैनापोरा के वाची इलाके से बरामद किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देपहचान अशोक चौहान के रूप में हुई है, जो अनंतनाग के संगम इलाके में रहता था। जब हम मकई की कटाई कर रहे थे, तब उसे एक फोन आया। जब वह कुछ देर तक नहीं लौटा, तो हम उसे खोजने गए।

जम्‍मूः कश्‍मीर के शोपियां में आतंकियों ने एक प्रवासी श्रमिक की गोली मार कर हत्‍या कर दी है। उसका शव खेतों में मिला है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि यह हत्‍या आतंकियों द्वारा की गई है या नहीं इसकी जांच की जा रही है। इस बीच पुलिस और सेना ने पुंछ में एक व्‍यक्ति को चार हथगोलों के साथ पकड़ा है। इन घटनाओं के बाद पूरे प्रदेश में हाइ्र अलर्ट कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि शोपियां जिले में शुक्रवार को बिहार के रहने वाले एक मजदूर का गोलियों से छलनी शव बरामद किया गया। अधिकारियों ने बताया कि शव दक्षिण कश्मीर जिले के जैनापोरा के वाची इलाके से बरामद किया गया।

बिहारी मजदूर की पहचान अशोक चौहान के रूप में हुई है, जो अनंतनाग के संगम इलाके में रहता था। उसके एक सहकर्मी ने पत्रकारों को बताया कि वे सुबह सात बजे अपने किराए के कमरे से निकले थे और वह करीब एक घंटे तक उनके साथ था। सहकर्मी ने कहा, "जब हम मकई की कटाई कर रहे थे, तब उसे एक फोन आया। उसने हमें बताया कि वह कहीं जा रहा है।

जब वह कुछ देर तक नहीं लौटा, तो हम उसे खोजने गए। हमने उसका नंबर कॉल किया, जो बजता रहा, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। फिर हमें उसका शव मिला। अधिकारियों ने कहा कि शव को चिकित्सकीय-कानूनी औपचारिकताओं के लिए अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

इस बीच पुलिस ने शुक्रवार को पुंछ जिले के सुरनकोट के दुंदक इलाके से ग्रेनेड के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार करने का दावा किया। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस और सेना की संयुक्त टीम ने एक संयुक्त अभियान में एक व्यक्ति को संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान गिरफ्तार व्यक्ति के पास से चार ग्रेनेड बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील