लाइव न्यूज़ :

सास से विवाद के चलते बच्चों को लेकर ट्रेन के आगे कूदी महिला, मां-बेटे की मौत, बेटी की बची जान

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2019 19:32 IST

बिहार के भागलपुर जिले के अकबरनगर-शाहकुंड में एक हृदयविदारक घटना घटी है, जहां सास से विवाद होने पर आज एक महिला अपने बेटा व बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूद गई.

Open in App

बिहार के भागलपुर जिले के अकबरनगर-शाहकुंड में एक हृदयविदारक घटना घटी है, जहां सास से विवाद होने पर आज एक महिला अपने बेटा व बेटी के साथ ट्रेन के आगे कूद गई. इसमें बेटी ने जबरन हाथ छुड़ा कर जहां अपनी जान बचा ली तो वहीं ट्रेन से कटकर मां-बेटे की दर्दनाक मौत हो गई. इस दिल दहला देनेवाली घटना से सभी सन्न रह गये.

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र स्थित पहाडपुर गांव की महिला खुशबू देवी, पुत्र अलोक कुमार की मौत मौके पर हो गई, जबकि बेटी शिक्षा कुमारी की जान बच गयी. प्रत्यक्षर्शियों के अनुसार महिला दो बच्चों का हाथ पकड़ कर केबिन समपार फाटक पर खड़ी थी. इसी दौरान भागलपुर से गरीब रथ ट्रेन आ रही थी, जिसके कारण फाटक बंद था.

ट्रेन के फाटक के पास आते ही महिला अचानक दोनों बच्चों को लेकर दौड़ गई. बेटी शिक्षा ने महिला से हाथ खींच लिया, जिससे बेटी का हाथ छूट गया. महिला पुत्र अलोक के साथ ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई. मां-बेटे की दर्दनाक मौत के बाद काफी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गये.

मौके पर पहुंची रेल पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भागलपुर भेज दिया. वहीं, पुत्री से पूछताछ के बाद मृतक महिला की पहचान हो पाई. पुत्री ने बताया कि बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में उनका घर है. शाहकुंड थाना क्षेत्र के सातपुर गांव में ननिहाल है. घर में सुबह दादी से घरेलू विवाद हुआ. मां बोली कि ननिहाल चलो, यहां नहीं रहना है. महिला दोनों बच्चों को लेकर सातपुर गांव नहीं गई और खुदकुशी कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही महिला के मायके से काफी संख्या में लोग अकबरनगर पहुंचे. पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी है. मृतक महिला की पुत्री ने बताया कि घर में मम्मी और दादी में कई दिन से घरेलू विवाद हो रहा था. आज सुबह झगड़ा होने के बाद मम्मी ने शाहकुंड के सातपुर गांव स्थित ननिहाल जाने की बात कह घर से हम दोनों को लेकर निकल गई. घर से अकबरनगर आने पर बेटी ने मां से पूछा कि अकबरनगर क्यों जा रही हो, तो मां ने बाजार करने की बात कह कर दोनों को लेकर अकबरनगर पहुंच गई.

अकबरनगर में काफी देर तक इधर-उधर घुमने के बाद महिला दोनों बच्चों को लेकर समपार फाटक पर पहुंच गई. समपार फाटक पर आसपास खड़े लोग कुछ समझ पाते कि इतने में महिला ट्रेन के आगे दौड़ गई. पुत्री शिक्षा कुमारी को महिला नहीं खींच पाई जिससे वह बच गई. इस घटना के बाद एक ओर जहां बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं घर में कोहराम मच गया है.

टॅग्स :बिहारभागलपुरपटनाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील