लाइव न्यूज़ :

बिहार में वैक्सीनेशन को लेकर एक और बड़ी लापरवाही, बिना टीका लगाए ही जारी कर दिया सर्टिफिकेट

By दीप्ती कुमारी | Updated: June 27, 2021 11:30 IST

बिहार में वैक्सीनेशन को लेकर एक और लापरवाही का मामला सामने आया है , जहां महिला को बिना वैक्सीन लगे ही उसका सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया । अधिकारी ने कहा कि यह गलती डाटा ऑपरेटर की वजह से हुई है ।

Open in App
ठळक मुद्दे23 जून को बुक किया था स्लॉट . टीका लेने नहीं जा सकी थी महिला 25 जून को वैक्सीनेशन कंफर्म का मैसेज आय़ा और जारी कर दिया गया सर्टिफिकेटसीएचसी एकमा के स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि डाटा ऑपरेटर की गलती वजह से ऐसा हुआ

पटना :  कोरोना से जंग में वैक्सीनेशन को सबसे बड़ा हथियार बताया जा रहा है । लोगों से टीकाकरण अभियान से जुड़ने की सरकार अपील कर रही है लेकिन कई राज्यों में वैक्सीनेशन को लेकर गड़बड़ी के मामले भी सामने आ रहे हैं , जो एक बड़ी चिंता की विषय है । एक बार फिर बिहार में कोरोना वैक्सीन को लेकर लापरवाही का मामला सामने आया है । यहां एक ऐसी महिला को सर्टिफिकेट जारी कर दिया गया, जिसने वैक्सीन ली ही नहीं है । 

दरअसल मामला छपरा जिले के सीएससी का है ।  यह एक महिला को वैक्सीन की डोज लगी ही नहीं और उसे वैक्सीन का मैसेज आ गया और साथ में उसका सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया । रसूलपुर थाना क्षेत्र के असहनी गांव की 34 वर्षीय कल्पना ने 23 जून के लिए वैक्सीनेशन स्लॉट की बुकिंग की थी लेकिन वह किसी कारण से उस दिन वैक्सीन लेने नहीं पहुंच पाई ।  इसके बाद 25 जून को उनके पास मोबाइल में टीकाकरण का कंफर्म मैसेज आ गया और फिर जब उन्होंने चेक किया तो उनका सर्टिफिकेट भी आ चुका था ।

 इस बारे में सीएचसी एकमा के स्वास्थ्य अधिकारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना काफी चिंता का विषय है और इससे लोगों में भ्रम की स्थिति बनती है । उन्होंने बताया कि केंद्र में काम करने वाले डाटा ऑपरेटर की गलती की वजह से ऐसा हुआ । उन्होंने कहा कि डाटा ऑपरेटर पर काम का प्रेशर काफी ज्यादा रहता है । इस वजह से ऐसी गलती हो गई होगी लेकिन इस बात का आगे से बहुत ख्याल रखा जाएगा कि ऐसा दोबारा ना हो।

दरअसल हाल ही में बिहार से लापरवाही का एक और मामला सामने आया था जिसमें एक नर्स ने युवक को बिना वैक्सीन भरे ही इंजेक्शन लगा दिया था । सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन की तरफ से कड़ी कार्यवाही करते हुए नर्स को कार्यमुक्त कर दिया गया था । हैरानी की बात यह है कि यह दोनों घटनाएं छपरा जिले  की है । 

टॅग्स :बिहारकोविड-19 इंडियाबिहार में कोरोनाकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव