लाइव न्यूज़ :

Bihar Weather Today: गर्मी की दस्तक से ही सूखने लगे हलक!, 60 से अधिक नदियों में पेयजल संकट, पटना का भूजल स्तर 50 फुट नीचे

By एस पी सिन्हा | Updated: May 3, 2024 17:48 IST

Bihar Weather Today: कैमूर-गोपालगंज के कई इलाकों में मवेशी पालकों को दूसरी जगह पलायन करना पड़ रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देनदियों के मूल स्रोत से पानी नहीं मिलने से नदियां संकट में हैं।नदियों के असमय सूखने का बड़ा कारण जंगलों का बेतहाशा कटना भी है।पानी और गाद दोनों नदियों में पहुंच रही है।

Bihar Weather Today: बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी में 60 से अधिक नदियां सूख चुकी हैं, जबकि अभी वैशाख महीना ही चल रहा है। यह पहली बार है जब अप्रैल में ही नदियों में पानी नहीं है और खाली रेत दिखाई दे रहे हैं। इन नदियों के सूखने के चलते भू-जल स्तर अप्रत्याशित रूप से नीचे गिर रहा है। राजधानी पटना का भूजल स्तर 50 फुट नीचे चले जाने से पेयजल संकट पैदा हो गया है। वहीं, कोसी जैसे इलाके में भी गंभीर पेयजल संकट से लोगों को जूझना पड़ रहा है। जबकि कैमूर-गोपालगंज के कई इलाकों में मवेशी पालकों को दूसरी जगह पलायन करना पड़ रहा है।

बिहार की जीवन रेखा मानी जाने वाली इन नदियों में नूना, पुनपुन, बनास, अधवारा, खिरोई, झरही, अपर बदुआ, बरंडी, पश्चिम कनकई, चिरायन, पंडई, सिकरहना, फरियानी, परमान, दाहा, गंडकी, मरहा, पंचाने, धोबा, चिरैया, मोहाने, नोनाई, भूतही, लोकाईन, गोईठवा, चंदन, चीरगेरुआ, धर्मावती, हरोहर, मुहानी, सियारी, माही, थोमाने, अवसाने, पैमार, बरनार, अपर किउल, दरधा, कररुआ, सकरी, तिलैया, मोरहर, जमुने, नून, कारी कोसी, बटाने, किउल, बलान, लखनदेई, खलखलिया, काव, कर्मनाशा, कुदरा, सुअवरा, दुर्गावती, कमला धार, तीसभवरा, जीवछ, बाया, नून कठाने, डोर, कुंभरी, सोइबा, सांसी, धनायन, अदरी, केशहर, मदाड़, झिकरिया, सुखनर, स्याही, बलदईया, बैती, चन्द्रभागा, छोटी बागमती, खुरी, फल्गू, गूवाया, कंचन, ठोरा, छाड़ी, सोन, धनखड़ आदि शामिल हैं।

इन नदियों की पेट गाद से भर चुका है। जल विशेषज्ञ दिनेश मिश्र के अनुसार जलवायु परिवर्तन, अनियमित व कम बारिश, जमीन का रिचार्जन होना, गाद भरते जाना और नदियों के मूल स्रोत से पानी नहीं मिलने से नदियां संकट में हैं। नदियों के असमय सूखने का बड़ा कारण जंगलों का बेतहाशा कटना भी है।

इससे बारिश का पानी सीधे जमीन पर जा रहा, जिससे पानी और गाद दोनों नदियों में पहुंच रही है। नदियों के सूखने से भूजल स्तर भी अपने रिकार्ड गिरावट पर पहुंच चुका है। कुआं, तालाब, आहर-पईन सब सूख चुके हैं। ऐसे में दिन प्रतिदिन स्थिति भयावह होती जा रही है।

टॅग्स :भारतीय मौसम विज्ञान विभागमौसमहीटवेवमौसम रिपोर्टपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील