लाइव न्यूज़ :

बिहार : शराब बेचने और पीने के मामले में वैशाली एसपी ने 7 पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2024 19:46 IST

दरअसल, छापेमारी में बरामद शराब की कुछ बोतलें वह अपने इस्तेमाल के लिए या बेचने के लिए रख लेते हैं। जब एसपी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी जांच कराई, जिसमें इसे सही पाया गया। वैशाली एसपी हरिकिशोर राय खुद इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे।  

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार सभी सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया हैएसपी की इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया हैछापेमारी में बरामद शराब की कुछ बोतलें वह अपने इस्तेमाल के लिए या बेचने के लिए रख लेते हैं

पटना: बिहार के वैशाली जिले में शराब के मामले में एसपी हरिकिशोर राय ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब छिपाने के मामले में आईटीएफ प्रभारी होमगार्ड के जवान चालक समेत 7 कर्मियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार सभी सात पुलिसकर्मियों के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। एसपी की इस कार्रवाई के बाद जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। दरअसल, छापेमारी में बरामद शराब की कुछ बोतलें वह अपने इस्तेमाल के लिए या बेचने के लिए रख लेते हैं। जब एसपी को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी जांच कराई, जिसमें इसे सही पाया गया। वैशाली एसपी हरिकिशोर राय खुद इस टीम का नेतृत्व कर रहे थे।  

यह जानकारी एसपी हर किशोर राय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मीडिया को दी है। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि महुआ थाना अंतर्गत एएलटीएफ टीम 3 के द्वारा विभिन्न छापेमारी में बरामद शराब से कुछ शराब यह लोग अपने पास चोरी से रख लेते हैं। यह लोग स्वयं पीने के लिए रखते हैं या बेच देते हैं। बताया जाता है कि वैशाली एसपी हर किशोर राय के निर्देश पर महुआ एसडीपीओ सुरभ सुमन और महुआ पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर एएलटीएफ टीम के आवास से देसी और विदेशी शराब की खेप को बरामद किया है। 

पुलिस ने करीब 32 लीटर देसी और एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। बताया गया कि पातेपुर थाना क्षेत्र से जब्त विदेशी शराब की खेप में से एक बोतल विदेशी शराब बरामद किया गया। इस मामले में पुलिस ने सात पुलिस कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार किए गए पुलिसकर्मियों में एसआई निसार अहमद, पीसी मुकेश कुमार, सिपाही प्रिया रानी, होमगार्ड के जवान रामप्रवेश सिंह, रत्नेश कुमार एवं चालक मंतोष कुमार शामिल हैं। 

बता दें कि बिहार पुलिस ने शराब के धंधे पर नकेल कसने के लिए कई जिलों में एंटी लिकर टास्क फोर्स का गठन किया था। वैज्ञानिक पद्धति से सूचना एकत्र कर शराब माफियाओं और तस्करों को गिरफ्तार करना इनकी जिम्मेदारी है। लेकिन, वैशाली में एएलटीएफ की टीम पर शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने के आरोपों ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

टॅग्स :बिहारBihar Policeवैशाली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं