लाइव न्यूज़ :

बिहार के वैशाली जिले में दिखा प्रशासन का अमानवीय चेहरा, कोरोना पॉजिटिव की चिता को अधजला छोड़ा, कुत्ते खाने लगे शव

By एस पी सिन्हा | Updated: May 22, 2020 15:15 IST

कोरोना पॉजिटिव के शव को अधजला छोड़ने और फिर शव को कुत्ते और कौवों के खाने की घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है. इससे सरकार और प्रशासन के कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के वैशाली जिले में कोरोना पॉजिटिव मृतक का शव अधजला छोड़ दिया गयासच्चाई सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप, शव को कुत्ता और कौवा नोच-नोच कर खाते नजर आये

पटना:बिहार के वैशाली जिले के पटेढ़ी बेलसर से एक अमानवीय घटना सामने आई है। अधिकारियों-कर्मचारियों की लापरवाही के चलते एक कोरोना पॉजिटिव के शव को कुत्ता और कौवा नोच-नोच कर खाते नजर आये. इलाके के लोगों ने प्रशासन पर लाश फेंकने का आरोप लगाया है. कोरोना पॉजिटिव मरीज के अधजले शव को यूं ही कोनहारा घाट पर फेंक दिया गया, जिसके बाद शव को कुत्ते नोच रहे थे. 

घटना से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद प्रशासन में खलबली मच गई और उसके बाद उसे फिर से जलाने का प्रयास किया गया. बताया जाता है कि एक 30 साल का युवक राजेश कुमार पटेढ़ी बेलसर का रहनेवाला था और दिल्ली से लौटा था. दिल्ली से लौटने के बाद उसे हाजीपुर के राजकीय अंबेडकर आवासीय बालिका विद्यालय के क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया था, जहां बुधवार को उसने खुदखुशी कर ली थी. 

उसके खुदकुशी के बाद जब जांच कराई गई तो उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई. बताया जा रहा है कि जब गुरूवार की शाम कोनहारा घाट पर राजेश कुमार का अंतिम संस्कार किया गया तो उस वक्त कोई परिजन मौजूद नहीं था. स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाइन को धता बता शव को अधजले छोड दिया गया. इसके बाद शव को कुत्ते और कौवे नोंच रहे थे. 

इस खबर के फैलते ही आनफान में हाजीपुर के कोनहारा घाट पर स्थानीय नगर थाना और स्वास्थ्य विभाग के कुछ कर्मचारी शव को देखने पहुंए गए. यह लेकिन कोई बोलने को तैयार नहीं था कि जिस शव को कुत्ता नोच रहा है, वह कोरोना पॉजिटिव का है. लेकिन पुनः उसी अधजले शव को जलाया गया.

ऐसे में अब यह सवाल उठने लगा है कि शव अगर कोरोना पॉजिटिव का नहीं था तो उसे पुनः जलाया क्यों गया है? यही नही एक बडी गलती यह भी हुई है कि बिना पीपीई किट पहनाए ही दाह संस्कार करा दिया गया. जिस युवक से दाह संस्कार कराया गया वह राजू नाम का युवक है जो हाजीपुर सदर अस्पताल में प्रत्येक दिन शव का पोस्टमार्टम करता है और दूसरा कोनहारा घाट का मालिक है. 

बता दें कि बिहार में 11 कोरोना पॉजिटिव लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं, बिहार के स्वास्थ्य मंत्री लगातार कह रहे हैं कि बिहार में कोरोना को लेकर पुख्ता तैयारी है, लेकिन कोरोना पॉजिटिव के शव का भी सही से दाह संस्कार नहीं किया जा रहा है.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतहमको साइन करने नहीं आता, इस लायक नहीं?, विधायक अनंत सिंह ने मंत्री बनने के सवाल पर बोले

भारत अधिक खबरें

भारतExcise policy case: दिल्ली हाईकोर्ट के न्यायाधीश स्वर्ण कांता शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की याचिका खारिज कर दी

भारत'महाराष्ट्र में कारोबार के लिए मराठी अनिवार्य', परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने 1 मई के अभियान से पहले चेतावनी दी

भारतसुप्रिया सुले ने महिला आरक्षण विवाद पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बहस करने की दी खुली चुनौती

भारतUK Board Result 2026: उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10, 12 का रिजल्ट इस तारीख को सुबह 10 बजे होगा घोषित, ऐसे देखें

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?