लाइव न्यूज़ :

महागठबंधन सरकार बनाए जाने से पहले राजद से क्या डील हुई थी?, उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा-नीतीश कुमार को कमजोर किया जा रहा, जानें सबकुछ

By एस पी सिन्हा | Updated: January 24, 2023 16:54 IST

उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के खिलाफ चल रही बड़ी साजिश का दावा किया। मुख्यमंत्री को मजबूत करने की जरूरत है।

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन करते हुए जदयू और राजद के बीच कौन सी डील हुई थी?अतिपिछड़ा समाज, दलित महादलित समाज को कमजोड़ किया जा रहा है व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है बल्कि कर्पूरी ठाकुर के अरमानों को बचाने का मामला है।

पटनाः जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा मंगलवार को प्रेस कांफ्रेस करके अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने सवाल खड़ा किया कि महागठबंधन की सरकार बनाए जाने से पहले राजद से क्या डील हुई थी? यह सार्वजनिक रूप से नीतीश कुमार को बताना चाहिए।

कुशवाहा ने कहा कि इन दिनों नीतीश कुमार को कमजोर किया जा रहा है। वह पहले जब कमजोर हुए थे तो हम हमेशा उनके साथ खड़े रहे। उपेंद्र कुशवाहा ने नीतीश कुमार के खिलाफ चल रही बड़ी साजिश का दावा किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मजबूत करने की जरूरत है।

जब हाल में उनके नेता नीतीश कुमार के ऊपर राजद की ओर से गलतबयानी की जा रही थी तब मेरे अलावा कोई भी नेता विरोध में क्यों नहीं उतरा? इस दौरान उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से कार्यकारिणी की बैठक बुलाने की मांग करते हुए कहा कि इस बात का खुलासा होना चाहिए कि गठबंधन करते हुए जदयू और राजद के बीच कौन सी डील हुई थी?

जिन लोगों ने डील किया वे बताएं क्या डील हुआ है? क्या नीतीश कुमार को हटाना चाहते हैं? इसकी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अतिपिछड़ा समाज, दलित महादलित समाज को कमजोड़ किया जा रहा है। कुशवाहा ने कहा कि मुझे जब बुलाएं, मैं बात करने को तैयार हूं। कुशवाहा ने कहा कि यह किसी व्यक्ति विशेष का मामला नहीं है बल्कि कर्पूरी ठाकुर के अरमानों को बचाने का मामला है।

उन्होंने कहा कि आजकल कुछ लोग उपेन्द्र कुशवाहा को गाली दे रहें हैं। लेकिन हमको उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। नीतीश और हमारा दर्द एक है, दूसरे लोग साथ कोई खड़ा नहीं। पर हमने अकले उनको टारगेट करने वालों पर हमला बोला है। जदयू-राजद के विलय का भी उन्होंने विरोध किया, जिसके बाद उसर विराम लगा। राजद के लोग आजकल डील की बात कर रहे हैं।

इसलिए हम सब भी इस डील को जानना चाहते है। उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर जयंती में मुझे निमंत्रण नहीं मिला। ऐसे में मैंने खुद आज कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धा सुमन अर्पित किया। अपने पूरे प्रेस कॉन्फ्रेस के दौरान कुशवाहा खुद को नीतीश कुमार का सबसे बड़ा शुभचिंतक बताते रहे। कुशवाहा ने खुले तौर पर तो किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनका सीधा इशारा जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की तरफ था।

टॅग्स :बिहारपटनाउपेंद्र कुशवाहातेजस्वी यादवनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष