लाइव न्यूज़ :

बिहार: बोधगया में देखने को मिल रही है अनोखी तहजीब, दुर्गा पूजा में मुस्लिम युवक दे रहे हैं अपना अहम योगदान

By एस पी सिन्हा | Updated: October 7, 2019 18:47 IST

पूजा की तैयारी से लेकर पंडाल निर्माण, साज-सज्जा व व्यवस्था तक की जिम्मेदारी में कंधे-कंधे मिला कर मुसलिम युवक अपनी भागीदारी निभा रहे हैं. यह किसी दिखावे से दूर समर्पण व श्रद्धा भाव के साथ सहयोग करने में जुटे हैं. 

Open in App
ठळक मुद्देपिछले कुछ वर्षों से दुर्गा पूजा के आयोजन में मुस्लिम युवक भी भागीदारी निभा रहे हैं. यहां 1975 से मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है.

बिहार में भगवान बुद्ध की ज्ञानस्थली बोधगया में गंगा-जमुनी तहजीब भी जीवंत हो रही है, जहां मां दुर्गा की पूजा व आराधना में न केवल सनातन धर्मावलंबियों द्वारा की जा रही हैं, बल्कि इसके आयोजन में मजहबी दीवार से अलग हटकर मुस्लिम युवक भी इसमें अपनी जमक भागीदारी निभा रहे हैं. 1975 से बोधगया मठ परिसर के बाहर व नगर पंचायत कार्यालय के समक्ष फोका फंड दुर्गापूजा कमेटी द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जा रही है. बताया जाता है कि इसमें आसपास के दुकानदारों सहित अन्य का भी सहयोग रहता है. लेकिन, पिछले कुछ वर्षों से इसके आयोजन में दुकानदारों में शामिल मुस्लिम युवक भी इसमें अपनी भागीदारी निभाने से पीछे नहीं रह रहे हैं. 

पूजा की तैयारी से लेकर पंडाल निर्माण, साज-सज्जा व व्यवस्था तक की जिम्मेदारी में कंधे-कंधे मिला कर मुसलिम युवक अपनी भागीदारी निभा रहे हैं. यह किसी दिखावे से दूर समर्पण व श्रद्धा भाव के साथ सहयोग करने में जुटे हैं. 

बकरौर गांव के मूर्तिकारों द्वारा तैयार की गई मूर्तियों की सजावट से लेकर प्रसाद वितरण तक के कार्यों में इनकी भूमिका बराबरी की है. कमेटी के सदस्य पवन कुमार, दुर्गा गुप्ता, बंटी कुमार, शत्रुघ्न शर्मा, चिंटू सिंह, अनिल शर्मा, संजीव गुप्ता के साथ ही मोहम्मद इम्तियाज आलम उर्फ लाल बाबू, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद शमशाद सहित अन्य की भी इसमें सक्रिय भागीदारी है. 

आयोजन में मुस्लिम युवकों की सक्रिय भूमिका व उनका विशेष योगदान देखकर सभी भौंचक हैं. यहां आने वाले दर्शनार्थी इनके सेवाभाव को देखकर यही कहते हैं कि ऐसा अगर सभी जगह हो तो नफरत की दीवार हीं न रहे.

टॅग्स :दुर्गा पूजाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया