लाइव न्यूज़ :

बिहार: पटना जिला में कुछ ही घंटे में दो गैंगरेप की घटना, 14 साल की लड़की के साथ 4 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

By एस पी सिन्हा | Updated: October 11, 2020 17:18 IST

यह घटना पटना के दानापुर थाना इलाके में घटी है. जहां लेखानगर एरिया में 4 लड़कों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है.

Open in App
ठळक मुद्देमामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.पीड़ित लड़की आशियाना इलाके में किसी घर में काम करती थी.मकान मालिक से लड़ाई होने के बाद वह गुस्सा में आकर वहां से निकल गई और दानापुर स्टेशन पर पहुंच गई.

पटना: बिहार की राजधानी पटना जिले से कुछ ही घंटे के भीतर एक और सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है. इस दूसरी घटना के सामने आने से समाज को शर्मसार कर दिया है. एक और नाबालिग लड़की से 4 लडकों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है. 

यह घटना पटना के दानापुर थाना इलाके में घटी है. जहां लेखानगर एरिया में 4 लड़कों ने मिलकर एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि दानापुर में 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ 4 लड़कों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

पीड़ित लड़की आशियाना इलाके में किसी घर में काम करती थी. लेकिन वहां के मकान मालिक से लड़ाई होने के बाद वह गुस्सा में आकर वहां से निकल गई और दानापुर स्टेशन पर पहुंच गई. दानापुर पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 4 आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बाकी अन्य 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. पीडिता का कहना है कि कुछ लडकों ने घर छोडने के नाम पर मुझे गैरेज में ले गए और वहां बारी बारी से मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. उसके बाद मुझे उसी हालत में छोडकर फरार हो गए.

पुलिस का कहना है कि यह वारदात शनिवार की देर रात की है, लेकिन मामला पीड़ित परिवार ने आज दर्ज करवाया है. पुलिस के द्वारा पीडिता और आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि सुबोध कुमार के मकान के नीचे गोदाम में लड़कों ने इस घटना को अंजाम दिया था. कल्लू के गोदाम से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है.

यहां बता दें कि फतुहा थाना इलाके से भी सामूहिक दुष्कर्म की एक घटना सामने आई है. जहां एक महादलित नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म किया गया है. पीड़िता की उम्र 15 साल बताई जा रही है, जो अपने घर से शौच के लिए गई हुई थी.

इस दौरान पुनपुन नदी किनारे ले जाकर के पांच युवकों के द्वरा बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया गया. फिर उसे वहीं छोडकर फरार हो गए थे.

टॅग्स :बिहारदानापुरगैंगरेपपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया