लाइव न्यूज़ :

बिहारः बेखौफ होकर ट्रेनों में लूटपाट कर रहे हैं अपराधी, महज 2500 रुपये के लिए अधेड़ को चलती ट्रेन से फेंका

By एस पी सिन्हा | Updated: July 14, 2018 14:23 IST

इस घटना के बाद छपरा से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि हाल के दिनों में यहां ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। 

Open in App

पटना, 14 जुलाईः बिहार में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं। ट्रेन में लूटपाट कर रहे अपराधियों ने महज ढाई हजार रुपये के लिए युवक को चलती ट्रेन से फेंक दिया। घटना पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-बलिया रेल खंड पर घटित हुआ है, जहां आज सुबह में घायल यात्री को इनई गांव के ग्रामीणों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सारण जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के इनई गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर घायल यात्री खून से लथपथ पडा हुआ था। सुबह खेतों में काम करने जा रहे लोगों ने उन्‍हें देखा। घायल यात्री मुजफ्फरपुर जिले के जाफरपुर गांव के निवासी नवल किशोर सिंह (50) बताया गया है। घायल यात्री ने बताया कि कुर्ला से वह जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन से आ रहे थे। इसी दौरान रात में लूट पाट के दौरान अपराधियों ने मार पीटकर घायल कर दिया और चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया।

अपराधियों ने उनके पास मौजूद करीब ढाई हजार रुपये छिनने का प्रयास किया, जिसका उसने विरोध किया तो अपराधियों ने उसे चलती ट्रेन से फेंक दिया। घायल के परिजनों को अस्पताल प्रशासन ने सूचना दी। सूचना पाकर पहुंचे परिजन उसे बेहतर इलाज के लिए मुजफ्फरपुर लेकर चले गये। इस मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी है।

चिकित्सकों के अनुसार, घायल के सिर में गंभीर चोट लगी है। इस घटना के बाद छपरा से गुजरने वाली ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं क्योंकि हाल के दिनों में यहां ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। छपरा जीआरपी फिलहाल इस मामले की छानबीन में जुट गई है। हालांकि कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बच रहा है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :बिहारआईआरसीटीसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल