लाइव न्यूज़ :

बिहार में 6 छह दिनों से जारी मूसलाधार बारिश, सीतामढ़ी में मकान गिरने से तीन लोगों की मौत

By एस पी सिन्हा | Updated: July 12, 2019 19:18 IST

बिहार में पिछले छह दिनों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश के कारण आज अहले सुबह सीतामढ़ी जिले के मदनपुर पंचायत के बेनीपुर गांव में एक मकान की छत और दीवार गिरने से मलबे में दब कर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Open in App

बिहार में पिछले छह दिनों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश के कारण आज अहले सुबह सीतामढ़ी जिले के मदनपुर पंचायत के बेनीपुर गांव में एक मकान की छत और दीवार गिरने से मलबे में दब कर तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं. मृत महिला मीरा देवी भूतपूर्व सरपंच दीपनारायण राय की पतोहू है और बच्चे उनकी पोती. मृतक के पति राजीव कुमार दिल्ली में है. वह वहां कपड़े की कंपनी में मजदूरी करते हैं. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका मीरा देवी हर रोज की तरह गुरुवार को भी खाना बनाने के बाद तीन वर्षीया शिवानी और वर्षीया प्रतिमा को खिलाया. उसके बाद दोनों बच्चियों के साथ सोने चली गई. आधी रात करीब एक बजे सोये अवस्था में ही अचानक छत गिर गई. छत गिरने से मलबे में दब कर मीरा देवी और उनकी दोनों बच्चियां शिवानी और प्रतिमा की मौत मौके पर ही हो गई.

मृतका की भतीजी वंदना ने बताया कि वह जब सोई थी, तभी अचानक धड़ाम की तेज आवाज सुनाई दी. बाहर निकल कर देखा कि राजीव चाचा का घर गिरा हुआ है. उनके घर के सभी सदस्य उसमें दब गये हैं. वह हल्ला करते और दौड़ते हुए बगल के डेरे पर सोये चाचा नरेंद्र एवं अन्य भाइयों को सूचना दी. वे लोग भी दौड़ते हुए घर पर आये तो देखा कि घर गिरा हुआ है. मलबा ज्यादा होने के कारण अंदर दबे लोगों को निकाल पाना संभव नहीं हो रहा था.

लोगों द्वारा किया जा रहा प्रयास असफल हो रहा था. घटना की जानकारी मिलने के बाद थानाध्यक्ष जेसीबी लेकर घटनास्थल पर पहुंचे. काफी मशक्कत के बाद मलबे से शवों को निकाला गया. थाना प्रभारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.

टॅग्स :बिहारसीतामढ़ीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष