लाइव न्यूज़ :

बिहार: सत्तासीन चाचा-भतीजा मीडिया पर साध रहे हैं निशाना, कहा- 'गोदी मीडिया उनकी खबरों को नहीं देती है जगह'

By एस पी सिन्हा | Updated: November 3, 2023 14:53 IST

बिहार में भाजपा की खबरों को जगह मिलने के कारण चाचा और भतीजा अर्थात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मीडिया पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में भाजपा की खबरों को जगह मिलने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी हुए नाराजयही कारण है कि नीतीश और तेजस्वी मीडिया के खिलाफ हमलावर रुख अपनाए हुए हैंनीतीश औऱ तेजस्वी का आरोप है कि मीडिया केंद्र सरकार के इशारे पर काम कर रहा है

पटना:बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद से विपक्षी दल भाजपा हमलावर बनी हुई है। भाजपा की खबरों को जगह मिलने के कारण चाचा और भतीजा अर्थात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मीडिया पर हमलावर रुख अपनाए हुए हैं।

चाचा और भतीजा के द्वारा मीडिया घरानों पर केंद्र की मोदी सरकार के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया जा रहा है। इसी कड़ी में बिहार के नवनियुक्त शिक्षकों को नियुक्ति पत्र देने के बाद मीडिया कवरेज को लेकर तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया के जरिए मीडिया पर निशाना साधा है।

तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि चुनाव में गोदी मीडिया पूछता था कि बिहार में कहां से लाखों नौकरियां देंगे? कहां से बजट आएगा? कल बिहार सरकार ने रिकॉर्ड बनाते हुए एक दिन में, एक विभाग में एक साथ 𝟏,𝟐𝟎,𝟑𝟑𝟔 नौकरियां दी, लेकिन उसी गोदी मीडिया में एक भी सकारात्मक डिबेट और खबर नहीं। यहीं अगर हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद, आईटी, सीबीआई और ईडी होता तो ये लोग स्टूडियो में उछल-उछल शोर मचा कूदते। गोदी मीडिया युवाओं, बेरोजगारों, महिलाओं, छात्रों, किसानों एवं शिक्षा, वैज्ञानिक चेतना, शांति, अमन-चैन, आपसी सौहार्द और समता का धुर विरोधी है इसलिए उसे देश हित व समाजहित में देखना, सुनना और पढ़ना बंद कर देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मीडिया पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। लगभग हरेक कार्यक्रम में वे कहते हैं कि 2024 में जब मोदी सरकार को इंडिया गठबंधन हराकर सत्ता मे आएगी तो मीडिया को भी सरकार के चंगुल से मुक्त किया जाएगा।

उन्होंने स्थानीय मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग तो ठीक काम करते हैं, पर आपका भेजा हुआ न्यूज़ ही ऊपर वाला न तो छापता है और न ही दिखाता है। राज्य सरकार के अच्छे काम को नहीं दिखाया जाता है और निगेटिव खबरे ज्यादा चलाई जाती है।

टॅग्स :नीतीश कुमारतेजस्वी यादवबिहारBJPआरजेडीजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट