लाइव न्यूज़ :

बिहार में सत्ताधारी दल भाजपा और जदयू के बीच जारी जुबानी जंग पर मंत्री ने जताई चिंता, कहा- यह अच्छी परंपरा नहीं

By एस पी सिन्हा | Updated: July 21, 2022 16:41 IST

जदयू कोटे से मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार एनडीए में अब पहले जैसी बात नहीं रही। उन्होंने कहा कि गठबंधन में रहते हुए एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करना कहीं से भी सही नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री ने कहा- भाजपा के लोगों को बोलने की बीमारी है, अनाप-शनाप बयान देते रहते हैंमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गठबंधन में आपस में बैठकर निर्णय लेने की कही बात

पटना:बिहार में सत्तारूढ़ दल भाजपा और जदयू नेताओं के बीच जारी जुबानी जंग थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन किसी न किसी मुद्दे को लेकर दोनों दलों के बीच खींचतान देखने को मिल ही जा रही है। पटना के फुलवारी शरीफ से देश विरोध गतिविधियों में पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ में कई नई जानकारियां सामने आने के बाद भाजपा और जदयू एक बार फिर से आमने-सामने है। 

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के बयान के बाद जदयू कोटे के मंत्री श्रवण कुमार ने कहा है कि बिहार के लोगों को किसी तरह की समस्या नहीं है। जो कानून हाथ में लेगा उसपर कार्रवाई होगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने कहा है कि आतंकियों का कनेक्शन बिहार से निकल रहा है। जितनी भी आतंकी घटनाएं हो रही हैं, उसमें बिहार का कनेक्शन सामने आ रहा है। इसका मतलब है कि बिहार में स्लीपर सेल अच्छी संख्या में मौजूद हैं और इस स्लीपर सेल को निश्चित तौर पर प्रशसान ब्रेक करेगा। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान के बाद जदयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने सफाई देते हुए कहा है कि जो गलती करेगा उसपर कार्रवाई होगी। अभी मामले की जांच चल रही है। जो भी इसमें दोषी होंगे, वे किसी हाल में बचेंगे नहीं, चाहे वो मौलवी हो या पंडित। कुछ लोग हैं जो कानून को हाथ में लेते हैं। उनपर सरकार कार्रवाई करेगी। 

इस तरह से दोनों ओर से जारी बयानबाजी पर जदयू कोटे से मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा है कि बिहार एनडीए में अब पहले जैसी बात नहीं रही। उन्होंने कहा कि गठबंधन में रहते हुए एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करना कहीं से भी सही नहीं है। भाजपा के लोगों को बोलने की बीमारी है, अनाप-शनाप बयान देते रहते हैं।

उन्होंने कहा कि गठबंधन में आपस में बैठकर निर्णय लेना चाहिए। बिजेंद्र यादव ने कहा कि आरोप-प्रत्यारोप का काम विपक्ष का है। ये परंपरा अच्छी शुरूआत नहीं है। कोई भी मामला हो तो सत्ताधारी दल के पार्टी अध्यक्ष हों या पदाधिकारी उनको मुख्यमंत्री के साथ बैठकर तय करना चाहिए कि क्या हो सकता है? क्योंकि सरकार में उनकी भी हिस्सेदारी है। 

उन्होंने कहा कि अगर किसी भी मामले को लेकर गठबंधन में कोई बात हो तो उसे बातचीत से सुलझाया जाना चाहिए। मंत्री ने कहा कि पहले गठबंधन में एक मर्यादा थी, लेकिन अब उसमें कमी दिख रही है। मंत्री बिजेन्द्र यादव ने कहा कि एनडीए में को-ऑर्डिनेशन कमिटि बनाई जानी चाहिए ताकि गठबंधन के दलों के बीच आपसी समन्वय बढ़ सके। 

उन्होंने कहा कि पहले तो केंद्र और राज्य दोनों जगहों पर को-ऑर्डिनेशन कमिटि हुआ करती थी, लेकिन अब तो दिल्ली में भी नहीं है। आप बाहर किसको सुना रहे हैं? आपस में बैठकर ही समस्या का हल हो सकता है।

टॅग्स :बिहारजेडीयूBJPराष्ट्रीय रक्षा अकादमी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया