लाइव न्यूज़ :

बिहार: सांसद पप्पू यादव के विवादित बयान, कहा- अपराधियों को देखते ही आग के हवाले कर दें

By एस पी सिन्हा | Updated: January 2, 2019 01:18 IST

प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू यादव वैशाली के जंदाहा बाजार में तीन दुकानों में लूट और दुकान के कर्मी की हत्या से आक्रोशित व्यवसायियों के समर्थन में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे.

Open in App

सांसद व जन अधिकार पार्टी (जाप) के राष्ट्रीय संरक्षक पप्पू यादव ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि अब आंदोलन से कुछ नहीं होगा. अपराधी, माफिया व भ्रष्ट नेताओं के गठजोड को समाप्त करने का वक्त आ गया है. लोग इन्हें देखते ही आग के हवाले कर दें. उन्होंने जनता से अपनी रक्षा के लिए 'करो या मरो' का संकल्प लेते हुए हथियार उठाने की जरूरत बताई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार पप्पू यादव वैशाली के जंदाहा बाजार में तीन दुकानों में लूट और दुकान के कर्मी की हत्या से आक्रोशित व्यवसायियों के समर्थन में प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे थे. उन्होंने जंदाहा में बढती आपराधिक घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन व सड़क जाम कर रहे व्यापारियों से कहा कि यदि सरकार अपराधियों से नहीं निपट सकती है तो बताए. जनता उनके साथ खडी होती है तो वे 15 दिनों में अपराधियों का सफाया कर देंगे. उन्होंने मुख्यमंत्री से सवालिया लहजे में पूछा कि कब तक यूं ही हत्या, लूट, अपहरण का दौर चलता रहेगा? कब शूट एट साइट का ऑर्डर दिया जाएगा? उन्होंने विपक्ष पर जाति की राजनीति में व्यस्त रहने तथा पुलिस पर दारू माफिया व अपराधियों को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया.

टॅग्स :बिहारपप्पू यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे