लाइव न्यूज़ :

बिहार: तेजस्वी यादव ने कहा- मुझ पर निजी हमले करने से बिहार का फायदा नहीं होगा, असल मुद्दों पर ध्यान दीजिए

By भाषा | Updated: June 13, 2020 05:30 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि हमें आप सबकी ओर से पिछले 30 साल से ऐसे अपमानजनक हमलों की आदत हो चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्री नीरज कुमार ने एक दिन पहले ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने नाबालिग बेटे के नाम संपत्ति करवाया था।तेजस्वी कुमार ने कहा कि बिहार सरकार ने अब कोरोना वायरस के मामलों का अपडेट देना क्यों बंद कर दिया।बिहार में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,096 हो गई।

पटना:  राजद नेता तेजस्वी यादव ने ‘‘निजी हमले’’ करने को लेकर शुक्रवार को भाजपा और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की आलोचना की और कहा किइसकी जगह वे ‘‘बेरोजगारी, कानून-व्यवस्था तथा पलायन’’ जैसे असल मुद्दों पर ध्यान दें। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुझ पर निजी हमले करने से बिहार का कोई फायदा नहीं होने वाला।

हमें आप सबकी ओर से 30 साल से ऐसे अपमानजनक हमलों की आदत हो चुकी है। आपने कोरोना वायरस के मामलों का अपडेट देना क्यों बंद कर दिया। स्वास्थ्य प्रबंधन, बेरोजगारी, पृथक-वास केंद्र तथा गरीब प्रवासियों के मुद्दों पर भी आप कुछ नहीं बोल रहे?’’ राज्य के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री नीरज कुमार ने एक दिन पहले ही राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर आरोप लगाया था कि उन्होंने अपने बेटे तेज प्रताप यादव के नाम एक भूमि का पंजीयन तब करवाया था जब वह नाबालिग थे।  

बिहार में कोविड-19 के मामले छह हजार के पार-

बिहार में शुक्रवार को कोविड-19 के 148 नए मामले सामने आए जिसके साथ यहां संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 6,096 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण अब तक राज्य में 35 लोगों की मौत हुई है। विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार से अब तक संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत हुई है।

वह सात जून को दिल्ली से जहानाबाद आया था और उसे पृथक-वास में रखा गया था। राज्य में कुल संक्रमित लोगों में से 3,316 ठीक हो चुके हैं जबकि 2,745 लोगों का इलाज चल रहा है।

टॅग्स :बिहारकोरोना वायरसतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी