लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप ने फिर लगाया जनता दरबार, पार्टी कार्यकर्ता की मिली शिकायत तो गुस्से से तमतमाए

By एस पी सिन्हा | Updated: December 25, 2018 17:29 IST

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपने वादे के अनुसार आज एक बार फिर पार्टी दफ्तर पहुंचे और जनता दरबार लगाया. इस दौरान रमेश नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर अपने एक कार्यकर्ता पर भड़क गये.

Open in App

तेज प्रताप यादव राजनीति में एक बार फिर सक्रिय हो गये हैं. मंगलवार को भी राजद नेता ने जनता दरबार लगाया. इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनीं. साथ ही जदयू पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि जदयू के लोगों का जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं है. वे बस लालू फैमिली को परेशान करने में लगे हैं. 

पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव अपने वादे के अनुसार आज एक बार फिर पार्टी दफ्तर पहुंचे और जनता दरबार लगाया. इस दौरान रमेश नाम के एक व्यक्ति की शिकायत पर अपने एक कार्यकर्ता पर भड़क गये. दरअसल, उस व्यक्ति ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जनता दल के नेता ही उन्हें परेशान कर रहे हैं. इसके बाद तेज प्रताप यादव का गुस्सा बढ़ गया और उन्होंने दो टूक कह दिया कि चाहे कोई भी हो, चाहे राजद का हो, जदयू का हो या भाजपा का, अगर कोई गलत करेगा तो उसके खिलाफ वे कार्रवाई करेंगे. 

उन्होंने कहा कि बहुत दुख की बात है कि अपनी ही पार्टी के लोग आम जनता को परेशान करते हैं और पार्टी को बदनाम कर रहे हैं. इस दौरान तेज प्रताप ने संबंधित थानेदार को फोन लगाया और उस व्यक्ति की समस्या दूर करने को कहा. इस तरह तेज प्रताप पार्टी में अपनी स्थिती मजबूत करने में जुट गये हैं. 

इसके लिए उन्होंने सोमवार से जनता दरबार लगाना शुरु किया. जिसके बाद आज भी उन्होंने फरियादियों की समस्याएं सुनी. वहीं मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य अपराध इतना बढ गया है, लेकिन सरकार का ध्यान जनता के सुख दुख पर नहीं है. जदयू के लोग सिर्फ हमारे पीछे लगे हुए हैं.

यहां बता दें कि पत्रकारों से बातचीत में सोमवार को आयोजित जनता दरबार के दौरान उन्होंने कहा था कि अगर पार्टी की कमान उन्हें मिलती है तो वह पार्टी को संभालने के लिए तैयार हैं. तेज प्रताप यादव के बयान के बाद सियासत में उबाल आ गया है. एक ओर उनकी ही पार्टी के नेता उन्हें अपना नेता नही मानते हुए उनके छोटे भाई तेजस्वी यादव में अपनी आस्था व्यक्त कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर विपक्षी पार्टियों ने भी चुटकी लेना शुरू कर दिया है. 

राजद नेता व प्रवक्ता भाई वीरेंद्र ने तेज प्रताप यादव को पार्टी की कमान सौंपे जाने के सवाल पर कहा है कि हमारे नेता लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव हैं. साथ ही उन्होंने तेज प्रताप को नयी जिम्मेदारी दिये जाने पर कहा कि अगर पार्टी में कोई सहयोग करता है तो उसका स्वागत है. अभी ऐसी कोई बात मेरे सामने नहीं आई है. अगर ऐसी कोई बात सामने आती है तो आगे की रणनीति आगे देखेंगे. 

वहीं, भाई वीरेंद्र के बयान आने के बाद जदयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने चुटकी लेते हुए कहा है कि तेज प्रताप यादव को आखिर राजद की कमान क्यों नहीं मिल सकती है? तेज प्रताप यादव राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बडे बेटे हैं. शैक्षणिक योग्यता में भी तेजस्वी यादव से ज्यादा पढे-लिखे हैं. चुनाव में भी वह अधिक वोटों के अंतर से जीते हैं. अगर वह पूजा-पाठ करते हैं, बांसूरी बजाते हैं तो गलत क्या है? साथ ही उन्होंने पार्टी नेताओं को चुनौती देते हुए कहा है कि अगर राजद नेताओं में हिम्मत है तो तेज प्रताप यादव का विरोध करके दिखाएं. 

टॅग्स :तेज प्रताप यादवआरजेडीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष