लाइव न्यूज़ :

बिहार: जेल की दिवारों पर दिवानों ने लिखी 'I Love You', 'Do You Love Me', जैसी बातें, महिला पुलिसकर्मी हैं परेशान, IG ने दिया जांच का आदेश

By एस पी सिन्हा | Updated: June 30, 2020 19:40 IST

जेल अधीक्षक के अनुसार दोनों महिला जेलकर्मी के आवेदन की जांच करने के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी गई है. उनका यह भी कहना है कि कोरोना में कार्य का भार बढ जाने के कारण महिला जेलकर्मी ऐसे बहाने बना रहीं हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में इन दिनों दीवारों पर मोटे-मोटे अक्षरों में इश्क के इजहार की लिखी गई बातों से परेशान हैं. पुरूषकर्मियों की हरकतों की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना की फुलवारीशरीफ जेल की महिलाकर्मी इन दिनों दीवारों पर मोटे-मोटे अक्षरों में इश्क के इजहार की लिखी गई बातों से परेशान हैं. इसको लेकर उन्होंने अफसरों से शिकायत की है. जेल अधीक्षक जवाहर लाल प्रभाकर ने पुरूषकर्मियों की हरकतों की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है. जेलों में ड्यूटी पर लगाई गई  महिला कर्मियों पर भी साथ काम करने वाले पुरुष कर्मी बुरी नजर रखते हैं. जेल की दीवारों पर मोटे-मोटे अक्षरों में इश्क का इजहार करते हुए कई ऐसी बातें लिखी गई हैं जो महिला कर्मियों को नागवार गुजरा तो जेल प्रशासन से शिकायत भी की. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जेल की दीवारों पर जो बातें लिखी गई हैं उनमें- 'आई लव यू', डू यू लव मी, और 'मैं तुम्हारे बिना जी नहीं सकता' जैसी बातें शामिल हैं. लिखावट मोटे-मोटे अक्षरों में है जिसे कैदी पढकर मजाक बनाते हैं. महिला जेलकर्मियों का कहना है कि पहले शिकायत जेलर एवं बडा बाबू से की गई थी, परंतु कोई कार्रवाई नहीं होने पर आवेदन जेल आइजी को दिया. उनके आवेदन को जांच के लिए फुलवारीशरीफ जेल भेज दिया गया है. जेल सूत्रों के अनुसार जांच पूरी हो चुकी है, परंतु जिन कर्मियों पर आरोप लगाया गया है, उनको जेल के  अधिकारियों की ओर से बचाने का प्रयास किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने कारा विभाग में जेल आरक्षी की बहाली में महिलाओं की भी भर्ती की है. सैकडों लडकियों बहाल हुई है. इनकी ड्यूटी जेल की सुरक्षा में भीतर और बाहर लगाई जाती है. ये अपनी ड्यूटी तो बखूबी कर रही हैं, पर अपने सहकर्मियों की अश्लील हरकतों से परेशान हैं. 

वहीं, जेल अधीक्षक के अनुसार दोनों महिला जेलकर्मी के आवेदन की जांच करने के बाद रिपोर्ट अधिकारियों को सौंप दी गई है. उनका यह भी कहना है कि कोरोना में कार्य का भार बढ जाने के कारण महिला जेलकर्मी ऐसे बहाने बना रहीं हैं. जेल अधीक्षक जवाहर लाल प्रभाकर ने पुरुषकर्मियों की हरकतों की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच चल रही है. जबकि जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि हमने जांच के लिए आदेश दे दिया है. जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसपर कार्रवाई अवश्य की जाएगी. 

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया