लाइव न्यूज़ :

बिहार के सीवान में सड़क हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत, दर्जनों की हालत गंभीर

By एस पी सिन्हा | Updated: May 13, 2019 13:32 IST

हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Open in App
ठळक मुद्देबस गोपालगंज से सीवान आ रही थी, तभी आगे का टायर फट गया. एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है.

बिहार के सीवान में सोमवार हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग गंभीर रूप से घायल हैं. हादसा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमरोली सरसर के पास हुआ है, जहां अनियंत्रित होकर बस पलट गई. इस हादसे में चार लोगों की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो लोगों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. वहीं हादसे में दर्जनों लोगों के घायल होने की सूचना है. जिन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बीएड कॉलेज के पास की है. बस गोपालगंज से सीवान आ रही थी, तभी आगे का टायर फट गया. जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सीवान-गोपालगंज मेन रोड पर अमरौरी स्थित बीएड कॉलेज के पास हादसा हुआ. दुर्घटना के बाद मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

ग्रामीणों के सहयोग से सभी घायलों को सीवान के सदर अस्पताल में भेजा गया है. जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल घटनास्थल पर सिवान के एसपी और एएसपी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं. इस हादसे में घायल हुए लोगों में से कईयों की हालत गंभीर बनी हुई है. बस पलटते ही घटनास्थल पर चीत्कार मच गई. एसपी नवीन चंद्र झा ने बताया कि मौके पर राहत और बचाव का काम जारी है. उन्होंने छह लोगों की मौत की पुष्टि की है.

टॅग्स :बिहारसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे