लाइव न्यूज़ :

बिहारः हिंदुस्तान में रहकर हनुमान चालीसा का विरोध करने वाले बर्बाद हो जाएंगे, सीवान से जदयू सांसद कविता सिंह के पति अजय का विवादित बयान

By एस पी सिन्हा | Updated: May 10, 2022 16:40 IST

अजय सिंह ने कहा कि भारत हनुमान का देश है यहां हनुमान चलीसा होगा और इस पर बैन लगाने वाले खत्म हो जाएंगे. हनुमान चलीसा भारत में सदियों से होता आया है और आगे भी होता रहेगा.

Open in App
ठळक मुद्देभारत हनुमान का देश है, यहां हनुमान चालीसा पढ़ा जायेगा.विरोध करने वाले भी जलकर राख हो जाएंगे.संविधान ने हर व्यक्ति को अपनी धार्मिक मान्यताओं का अधिकार दिया है.

पटनाः धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटाने को लेकर बिहार में एक बार फिर से सियासत तेज हो गई है. इस ताजा कड़ी में सीवान से जदयू सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह ने विवादित बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि भारत हनुमान का देश है, यहां हनुमान चालीसा पढ़ा जायेगा.

 

अजान के लिए पाकिस्तान है. हिंदुस्तान में रहकर हनुमान चालीसा का विरोध करने वाले बर्बाद हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि अजान तो पाकिस्तान का है और वहीं होना चाहिए. अजय सिंह ने कहा कि भारत हनुमान का देश है यहां हनुमान चलीसा होगा और इस पर बैन लगाने वाले खत्म हो जाएंगे. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान कहा हनुमान चलीसा भारत में सदियों से होता आया है और आगे भी होता रहेगा.

इस पर रोक लगाने वाले की मंशा कभी पूरी नहीं होगी. अजय सिंह ने कहा कि जैसे लंका जलकर राख हो गई, ठीक वैसे ही हनुमान चालीसा पर रोक लगाने वाले और इसका विरोध करने वाले भी जलकर राख हो जाएंगे. उधर, अजय सिंह के बयान पर जदयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि देश संविधान से चलता है और संविधान ने हर व्यक्ति को अपनी धार्मिक मान्यताओं का अधिकार दिया है.

भारत में अलग अलग सभ्यताओं का देश है. उन्होंने कहा कि किसी की पैरवी से कोई थोडे़ ही हनुमान चलीसा पढ़ता है या किसी के कहने से कोई अजान नहीं करता है. उन्होंने कहा कि जिन्होंने बयान दिया वो जाने. वहीं भाजपा विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने अजय सिंह के बयान कि समर्थन किया है. 

टॅग्स :जेडीयूबिहारपटनाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष