लाइव न्यूज़ :

पुलवामा हमला: बिहार के शेखपुरा जिले की डीएम ने शहीद सीआरपीएफ जवानों के परिजनों के लिए उठाया अनुकरणीय कदम

By धीरज पाल | Updated: February 18, 2019 12:32 IST

पुलवामा हलमे में शहीद जवानों को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उनके परिजनों को 36-36 लाख रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया था।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद जवान के परिवारों को 36-36 लाख रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया था। बिहार के मसौढ़ी के तारेगना मठ मोहल्ला निवासी संजय कुमार सिन्हा (45) सीआरपीएफ के 176 बटालियन में हवलदार थे।

जम्मू कश्मीर के पुलावाम में 14 फरवरी को आत्मघाती हमले में 40 सीआरपीएफ के जवानों शहीद होने के बाद अलग-अलग राज्यों से राहतराशि देने की घोषणा की गई। बिहार के शेखपुरा जिला अधिकारी इनायत खान ने बिहार में शहीद जवानों को फंड देने के लिए अकाउंट खोलने का आदेश जारी किया है।

इस अकाउंट में 10 मार्च तक शहीद परिवारों के लिए फंड इकठ्ठा किया जाएगा। इसके बाद इस अकाउंट में जमा कुल राशि को शहीद परिवरों में बांट दिया जाएगा। बता दें कि पुलवामा हमले में बिहार के दो सीआरपीएफ के जवान पटना से कॉन्स्टेबल एसके सिन्हा और भागलपुर से आरके ठाकुर आत्मघाती हमले में शहीद हो गए। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के मुताबिक शेखपुरा की डीएम इनायत खान ने बताया कि फंड के लिए अकाउंट खोल दिया गया है। इस अकाउंट में 10 मार्च तक लोग पैसा ट्रांसफर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि 10 मार्च तक जितना पैसा इकठ्ठा होगा उसे दोनों शहीद परिवारों के बीच बांट दिया जाएगा। इतना ही नहीं इनायत ने कहा कि मैं दोनों शहीद परिवारों में से किसी एक परिवार को गोद लेना पसंद करूंगी। इससे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शहीद जवान के परिवारों को 36-36 लाख रुपये की राहत राशि देने का ऐलान किया था। 

बिहार के ये जवान हुए शहीद 

संजय कुमार सिन्हा, पटना 

बिहार के मसौढ़ी के तारेगना मठ मोहल्ला निवासी संजय कुमार सिन्हा (45) सीआरपीएफ के 176 बटालियन में हवलदार थे। वे एक माह की छुट्टी बिताने के बाद आठ फरवरी को ड्यूटी के लिए रवाना हुए थे। संजय अभी कैंप भी नहीं पहुंचे थे कि रास्ते में आतंकी हमले में शहीद हो गए।

 रतन ठाकुर, भागलपुर, बिहारबिहार के भागलपुर के रहने वाले रतन ठाकुर भी पुलवामा हमले में शहीद हो गए। रतन के निधन से उनका परिवार गहरे शोक में डूब गया है लेकिन उनका पिता ने मीडिया से कहा कि वो अब भी अपने दूसरे बेटे को देश के लिए कुर्बान करने को तैयार हैं। 

रतन ठाकुर के पिता राम निरंजन ठाकुर ने पाकिस्‍तान के खिलाफ आक्रोश जताते हुए  कहा, "मेरा एक बेटा भारत माता की सेवा करते हुए शहीद हो चुका है, मैं अपने दूसरे बेटे को भी भारत माता को समर्पित कर दूंगा, लेकिन पाकिस्‍तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाना चाहिए। वहां एक बकरी का बच्‍चा भी जिंदा नहीं रहना चाहिए।"  शहीद रतन ठाकुर के पिता ने कहा कि वह खुद भी 'इस आग में कूदने के लिए तैयार' हैं लेकिन पाकिस्‍तान को सबक जरूर सिखाया जाना चाहिए। 

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलासीआरपीएफबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं