लाइव न्यूज़ :

बीजेपी को फिर शत्रुघ्न सिन्हा ने दिया भितरघाव, तेजस्‍वी को तिलक लगाकर कहा- "विजयी भव"

By एस पी सिन्हा | Updated: October 17, 2018 00:14 IST

बिहार की राजनीति समझने वालों के लिए भाजपा के बाहर राजनीतिक भविष्य तलाश रहे शत्रुघ्न सिन्हा की सियासी चाल चौंकाने वाली नहीं थी। 

Open in App

बिहार में नवरात्रि के दौरान सप्तमी को मां दुर्गा के पट खुलने के साथ ही देवी दर्शन के दौरान राजनीति के नए अध्याय में कुछ पन्ने भी जुड़ने शुरू हो गए। सिने अभिनेता एवं पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे पुत्र व पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज पटना के कई पूजा पंडालों में साथ-साथ दिखे। 

पंडाल में पहुंचने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा और तेजस्वी यादव ने मां की पूजा की। इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा ने तेजस्वी के माथे पर तिलक भी लगाया। दोनों ने एक साथ पटना के कई पूजा पंडालों का भ्रमण करते हुए मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना स्थित डाकबंगला चौराहा पूजा पंडाल भी पहुंचे।

मां के दर्शन के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि सबों के जीवन में खुशहाली आये, मां दुर्गा युवाओं को सही रास्ता दिखाये। वैसे दोनों की जोड़ी के साथ घुमने की संभावना आज सुबह से हीं बन रही थी जब तेजस्वी यादव ने कहा था कि वो भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के साथ पूजा पंडाल देखने जाएंगे।

शाम होते ही वो संभावन सच साबित हुई जब कैमरों की चकाचौंध के बीच शॉट गन ने तेजस्वी को तिलक लगाते हुए कहा- "विजयी भव"। वहीं, बिहार की राजनीति समझने वालों के लिए भाजपा के बाहर राजनीतिक भविष्य तलाश रहे शत्रुघ्न सिन्हा की सियासी चाल चौंकाने वाली नहीं थी। पर, सियासत की बात न करते हुए भी जीत का जो आशीर्वाद तेजस्वी ने प्राप्त किया वो अनायास नहीं था। शत्रुघ्न सिन्हा से यह पूछे जाने पर कि क्या 2020 में जीत के लिए, तपाक से शॉट गन ने कहा- यहां राजनीतिक बातें नहीं करूंगा।

लेकिन राजनीति की व्याख्या व्यक्तिगत रिश्तों की बारीकियों के जरिए करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने न सिर्फ राजनीतिक वर्तमान बताया बल्कि भविष्य की झलक भी दिखाई। उन्होंने कहा कि हम हमेशा साथ रहेंगे। साथ थे, हैं और रहेंगे। पारिवारिक रिश्ते कब किस रिश्ते में बदल जाए ये कहना मुश्किल है। इतना ज़रूर कहूंगा तेजस्वी के अच्छे दिन कब आएंगे पता नहीं पर शुभ दिन की शुरुआत हो गई है। यहां बता दें कि नवरात्र के सातवें दिन आज पंडालों में मां दुर्गा के पट खुल गये हैं।

पट खुलने के बाद भारी संख्या में भक्त आज मां के दर्शन के लिए पहुंचने लगे है। इसी क्रम में पटना के डाकबंगला स्थित बने पंडाल में सांसद शत्रुघ्न सिन्हा और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मां का दर्शन किया। शत्रुघ्न सिन्हा और तेजस्वी यादव के पहुंचते ही पंडालों के आसपास भीड लग गई। शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से भाजपा सांसद हैं, लेकिन 2019 के समर में उन्हें टिकट न मिलना तय है। तेजस्वी पहले ही कह चुके हैं कि पार्टी उनके साथ है, शत्रुघ्न सिन्हा को तय करना है कि वो कहां से लड़ना चाहते हैं।

टॅग्स :बिहारशत्रुघ्न सिन्हातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?