लाइव न्यूज़ :

बिहार के मोकामा बालिका सुधार गृह से फरार हुईं सात लड़कियां, छह दरभंगा से बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2019 18:16 IST

शुक्रवार की रात करीब दो बजे सात संवासिनें मोकामा नाजरेथ अस्पताल से बाथरूम की खिड़की तोड़ कर पीछे के रास्ते से फरार हुईं थीं. उनमें मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की चार गवाह भी थीं. गृह के बाहर तकरीबन 10 फुट ऊंची बाउंड्री है, जिसे दुपट्टा के सहारे फांद कर लड़कियां फरार हो गई थीं. 

Open in App

बिहार के मोकामा बालिका सुधार गृह से फरार हुई सात लड़कियों में से छह को शनिवार देर रात दरभंगा से बरामद कर लिया गया. लड़कियां मोकामा में ग्रिल तोड़कर फरार हुई थी. ये सभी बेनीपुर के शकतपुर गांव से मिलीं. दरभंगा के वरीय आरक्षी अधीक्षक बाबू राम ने उनकी सकुशल बरामदगी की पुष्टि की है. 

वरीय आरक्षी अधीक्षक बाबू राम ने बताया कि पुलिस ने दरभंगा जिले के सकतपुर थाना क्षेत्र के गंगौली गांव से छह लडकियों को बरामद कर लिया है. पीडिताओं में से एक इसी गांव की रहने वाली है. बेनीपुर एसडीपीओ सोमेश्वर चौधरी के नेतृत्व में इन लड़कियों को  दरभंगा लाया जा रहा है फिर कड़ी सुरक्षा में वापस मोकामा भेजा जा रहा है. 

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की रात करीब दो बजे सात संवासिनें मोकामा नाजरेथ अस्पताल से बाथरूम की खिड़की तोड़ कर पीछे के रास्ते से फरार हुईं थीं. उनमें मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की चार गवाह भी थीं. गृह के बाहर तकरीबन 10 फुट ऊंची बाउंड्री है, जिसे दुपट्टा के सहारे फांद कर लड़कियां फरार हो गई थीं. 

शनिवार की सुबह में वार्डन की नजर खिड़की की टूटी जाली पर पड़ी तो अनहोनी की आशंका पर उन्होंने प्रबंधन को इसकी जानकारी दी. जांच में सात किशोरियों के फरार होने का पता चला, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना मोकामा पुलिस को दी गयी. थाने में बालिकाओं की मिसिंग रिपोर्ट दर्ज कराई गई. इसके बाद तुरंत ही आसपास के थानों को अलर्ट किया गया. 

सूत्रों के मुताबिक गृह के बाहर मेन गेट पर महिला पुलिसकर्मियों को लगाया गया था. इसका फायदा उठाकर सात बालिका पीछे के रास्ते से भाग निकली थीं. इस घटना के बाद पुलिस व प्रशासनिक महकमे में हडकंप मच गया था. 

यहां बता दें कि मुजफ्फपुर बालिका गृह में यौन शोषण का मामला उजागर होने के बाद कुल नौ संवासिनों को मोकामा बालिका गृह में शिफ्ट किया गया था. इसमें पांच मानसिक रूप से बीमार थी. मोकामा से बालिका गृह कांड की गवाहों के फरार हो जाने की घटना को लेकर शनिवार को पूरे दिन से लेकर रात तक पुलिस-प्रशासन में हडकंप मचा रहा. 

पटना के डीएम कुमार रवि, डीआइजी राजेश कुमार, एसएसपी गरिमा मल्लिक समेत कई अधिकारियों ने पूरे दिन कैंप किया और घटना की छानबीन की. फरार बालिकाओं की बरामदगी के लिए टीम बनाई गई. बालिका गृह की संचालिका, सुरक्षा में लगी पुलिसकर्मियों से भी कई चरणों में पूछताछ हुई. 

वहीं, डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने इसे बडी सफलता बताते हुए पुलिस टीम को शाबाशी दी है. रात में ही सरकार में बैठे लोगों को इस सफलता की सूचना दी गई. डीजीपी गुप्तेश्वर पांडेय ने बताया कि पुलिस ने बडी तत्परता से काम किया है. एक लडकी की बरामदगी सुबह तक होने की उम्मीद है. पूरे मामले की जांच भी जारी है. घटना के लिए दोषी लोगों पर कार्रवाई की जायेगी.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?