लाइव न्यूज़ :

बिहार में सांप्रदायिक हिंसाः महागठबंधन और भाजपा पर आरोप, एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष अख्तरूल ईमान ने कहा-अल्पसंख्यक को निशाना बनाया गया

By एस पी सिन्हा | Updated: April 1, 2023 18:00 IST

बिहार में सांप्रदायिक हिंसाः लालू प्रसाद यादव की पार्टी और तेजस्वी यादव की पार्टी में बहुत अंतर आ गया है। बिहार की हुकूमत इन शक्तियों को रोकने में नाकामा साबित हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देनालंदा जल रहा है और बिहारशरीफ का मामला है।तेजस्वी यादव ने ट्वीट तक नहीं किया। तेजस्वी यादव ’ए- टू- जेड’ की राजनीति पर चलते हैं।

पटनाः बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ में रामनवमी के जुलूस के बाद तनावपूर्ण स्थिति को लेकर एआईएमआईएम के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल ईमान ने महागठबंधन और भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्ष अल्पसंख्यकों से खेल रहे हैं।

अख्तरूल ईमान ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों ने अल्पसंख्यक को निशाना बनाया है और बिहार की हुकूमत इन शक्तियों को रोकने में नाकामा साबित हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लालू प्रसाद यादव की पार्टी और तेजस्वी यादव की पार्टी में बहुत अंतर आ गया है। उन्होंने कहा कि फिरकापरस्त शक्तियों को ढील देने की बड़ी वजह यह है कि इसमें दोनों तरफ के लोगों को फायदा दिख रहा है।

एक तरफ सांप्रदायिक शक्तियां हैं, ये समझ रही हैं कि अल्पसंख्यकों को निशाना बनाते हैं तो इससे हमारा वोट तय हो जाएगा और दूसरी तरफ गठबंधन के लोग सोचते हैं कि अल्पसंख्यक खौफ में आ जाएंगे और फिर उनकी झोली में आ जाएंगे। दोनों अल्पसंख्यकों के साथ खेल, खेल रहे हैं। ईमान ने कहा कि जब बिहारशरीफ में इसी तरह का तनाव हुआ था तब उसमें लालू प्रसाद यादव वहां चले गए थे।

लेकिन आज नालंदा जल रहा है और बिहारशरीफ का मामला है और तेजस्वी यादव ने ट्वीट तक नहीं किया। पूरे भारत के लोग जैसे तेजस्वी यादव को जगा रहे हैं, लेकिन वे जाग नहीं रहे हैं। बाप और बेटे में बहुत बड़ा फर्क है। लालू यादव की राजद कुछ और थी तेजस्वी यादव की राजद कुछ और है। लालू प्रसाद यादव ’माई’ समीकरण कहते थे, लेकिन तेजस्वी यादव ’ए- टू- जेड’ की राजनीति पर चलते हैं।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के इस बयान कि उनके लोग पीटे जा रहे हैं, इसपर अख्तरुल ईमान ने कहा कि वे घटनाओं को साजिश बता सकते हैं। लेकिन मेरा कहना है कि इन दोनों का शिकार अल्पसंख्यक हो रहे हैं। इन दोनों की लड़ाई कुर्सी की लड़ाई है और हमारी लड़ाई न्याय की लड़ाई।

अल्पसंख्यक कमजोर आबादी है, इसलिए इस पर हमले हो रहे हैं। सरकारी स्कीम से भी अल्पसंख्यकों को वंचित रखा जा रहा है। उनके बच्चों को नौकरियों नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार कहते हैं कि करप्शन और कम्युनलिज्म से समझौता नहीं करेंगे।

उनका दावा कहां चला गया? अब तक गिरफ्तारी क्यों नहीं हुई? डीएम और एसपी पर अब तक क्यों नहीं कार्रवाई हुई? जो लोग जख्मी होकर पड़े हुए हैं उनके इलाज की सरकार ने व्यवस्था क्यों नहीं की ? सरकार सिर्फ ढकोसला करती है।

टॅग्स :ऑल इंडिया मजलिस -ए -इत्तेहादुल मुस्लिमीनबिहारBJPआरजेडीलालू प्रसाद यादवअसदुद्दीन ओवैसीतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर