लाइव न्यूज़ :

बिहारः राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने RSS को बताया भारत का तालिबान, भाजपा ने कहा-जैसा वह खाएंगे, मन वैसा ही होगा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 1, 2021 20:00 IST

बिहार में प्रमुख विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जदयू नेताओं के उस दावे पर भी चुटकी ली है, जिसमें नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल होने की बात कही जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देजगदानंद ने कहा कि तालिबान केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक संस्‍कृति है. इस तरह के लोग भारत में भी हैं.राजद अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करने वाली पार्टी है. कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का एक ही रास्‍ता है, वह है संघर्ष. लालू ने पूरी जिंदगी संघर्ष किया.

पटनाः बिहार में प्रमुख विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने आरएसएस की तुलना तालिबानियों से की है. उन्होंने कहा है कि 'भारत में आरएसएसतालिबानी है. ये लोग दाढ़ी काटते हैं. चूड़ी बेचने वाले और पंक्चर बनाने वाले को मारते हैं.

 

इन सबके खिलाफ लालू यादव ने लंबी लड़ाई लड़ी, संघर्ष किया और इसलिए उन लोगों ने कहा- अरबपतियों की खिलाफत करता है. धार्मिक उन्मादियों के खिलाफ है. आडवाणी को गिरफ्तार करता है, इसलिए लालू प्रसाद को जेल में डालो. जगदानंद ने कहा कि तालिबान केवल एक नाम नहीं, बल्कि एक संस्‍कृति है. इस तरह के लोग भारत में भी हैं.

जगदानंद ने जदयू नेताओं के उस दावे पर भी चुटकी ली है, जिसमें नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल होने की बात कही जा रही है. उन्‍होंने कहा कि मैटेरियल माने पदार्थ होता है. पदार्थ कुर्सी से चिपके रहने के लिए इधर-उधर पलटी मारते रहता है. पदार्थ लालू यादव की तरह नहीं हो सकता है.

उन्होंने कहा कि राजद अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं करने वाली पार्टी है. यहां कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का एक ही रास्‍ता है, वह है संघर्ष. लालू ने पूरी जिंदगी संघर्ष किया. बिहार का कोई ऐसा कोना नहीं है, जहां लालू यादव की छाप नहीं हो. जगदानंद सिंह के द्वारा दिये गये इस बयान के बाद भाजपा उनके खिलाफ आक्रमक मूड में आ गई है.

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा कि राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह जी की सोच और बोल दोनों हिटलर जैसा हो गया है. उन्होंने कहा कि आरएसएस जैसे राष्ट्रभक्त  सामाजिक समरसता की संस्कृति स्थापित करने वाला देशभक्त एक स्वयंसेवी संस्था है जो सांस्कृतिक राष्ट्रवाद का स्थापना इस देश में करती है.

आरएसएस के स्वयंसेवक पूरे दुनिया में फैले हुए हैं और हर आपदा विपदा में वह मानवता की सेवा में रात दिन लगे रहते हैं. स्वयंसेवक का मतलब होता है स्वयं राष्ट्र को समर्पित करना और राष्ट्र की सेवा में तत्पर रहना. उन्होंने कहा कि यह बात राजद के हिटलर सिंह अर्थात जगदानंद सिंह को कैसे समझ आएगी जैसा वह खाएंगे, उनका मन वैसा ही होगा.

राजद की विकृत प्रवृत्ति और संस्कृति ही ऐसी है. उस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हैं जगदानंद सिंह जी.  उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष स्जायफ्ता है, अपराधियों से संरक्षित पार्टी है, घोटालों बाजो का समूह है, उनकी गठबंधन मुड कटवा जैसे दल से है.

इतने घोटालों से जिसका दल और राष्ट्रीय अध्यक्ष परिपूर्ण हो. जिस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के विधायक बडे पुत्र से हिटलर की उपाधि जिनको प्राप्त हुआ हो, उनका सोच में जो बदलाव और भटकाव आना स्वाभाविक है. यह उस दल के संगत और पंगत का असर है.

टॅग्स :आरजेडीBJPतालिबानआरएसएसजेडीयूपटनालालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष