लाइव न्यूज़ :

बिहार राजदः 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 14 जून 2025 से शुरू

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2025 14:37 IST

Bihar RJD: चितरंजन गगन ने बताया कि आज से प्रखंड कमेटियों का चुनाव शुरू हो गया है। जबकि 5 जून से जिला कमेटियों के लिए मतदान होगा।

Open in App
ठळक मुद्देप्राथमिक (बूथ) और पंचायत इकाइयों के चुनाव के साथ ही अब पार्टी दूसरे चरण की ओर बढ़ रही है।प्रखंड डेलीगेट्स की अंतिम सूची का प्रकाशन भी हो गया है।14 जून से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले राजद ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी है। राजद के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 14 जून 2025 से शुरू होगी, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 5 जुलाई 2025 को संपन्न कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि राजद के संगठनात्मक चुनाव का पहला चरण पूरा हो चुका है। प्राथमिक (बूथ) और पंचायत इकाइयों के चुनाव के साथ ही अब पार्टी दूसरे चरण की ओर बढ़ रही है।

चितरंजन गगन ने बताया कि आज से प्रखंड कमेटियों का चुनाव शुरू हो गया है। जबकि 5 जून से जिला कमेटियों के लिए मतदान होगा। उन्होंने कहा कि बिहार, झारखंड सहित अन्य राज्यों में बूथ और पंचायत स्तरीय चुनाव पूरी पारदर्शिता और पार्टी संविधान के अनुरूप संपन्न हो चुके हैं। इसके बाद प्रखंड डेलीगेट्स की अंतिम सूची का प्रकाशन भी हो गया है।

राज्य स्तर पर चुनाव संचालन की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. तनवीर हसन, ई. अशोक यादव, देव किशुन ठाकुर और सारिका पासवान ने बिहार में, जबकि गिरिधारी यादव और मो. कयामुद्दीन ने झारखंड में डेलीगेट सूची जारी की है। प्रखंड डेलीगेट ही प्रखंड इकाइयों और जिला परिषद के सदस्यों का चुनाव करेंगे। 14 जून से प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी।

वहीं 24 जून को राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद 5 जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए चुनाव होंगे। चितरंजन गगन ने दावा किया कि राजद ही ऐसी पार्टी है जो पूरी तरह लोकतांत्रिक तरीके से संगठनात्मक चुनाव करती है। इस बीच, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के भविष्य को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हैं।

जगदानंद सिंह राजद पार्टी के पहले सवर्ण प्रदेश अध्यक्ष हैं। उनको लेकर यह अटकलें लगाई जा रही हैं कि वे अपने पद पर बने रहेंगे या बदलाव की बयार उन्हें भी छू लेगी। दरअसल, उपचुनाव के बाद से ही जगदानंद सिंह राजद दफ्तर नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में माना जा रहा है वो प्रदेश अध्यक्ष के पद से हट सकते हैं। वहीं, राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर लालू प्रसाद यादव की वापसी लगभग तय मानी जा रही है। लालू यादव के नेतृत्व में पार्टी एक बार फिर मजबूत संगठन की ओर बढ़ने की तैयारी कर रही है।

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील