लाइव न्यूज़ :

लालू परिवार में अब राजद में मचे घमासान की गूंज, तेजस्वी को लेकर बोले तेज प्रताप- टूट सकता है सीएम बनने का सपना

By एस पी सिन्हा | Updated: August 22, 2021 08:40 IST

तेज प्रताप यादव के तेवर ने आरजेडी सहित लालू यादव परिवार को भी मुश्किल में डाल दिया है. तेज प्रताप ने पूरे मामले में लालू यादव से हस्तक्षेप करने को कहा है. साथ ही तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने को लेकर भी निशाना साधा है.

Open in App
ठळक मुद्देतेज प्रताप यादव ने तेजस्वी यादव के दिल्ली जाने को लेकर उठाए सवाल।तेज प्रताप मे कहा- बिहार के बाढ़ पीड़ितों के बीच जाने की बजाय दिल्ली जाने का फैसला ठीक नहीं।तेज प्रताप यादव ने लालू यादव से भी आरजेडी में मचे घमासान पर हस्तक्षेप करने को कहा है।

पटना: बिहार राजद में मचा घमासान अब तूल पकड़ता जा रहा है. तेज प्रताप यादव और प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बीच हुआ विवाद अब काफी बढ़ चुका है. लालू परिवार के बीच भी अब इस विवाद को लेकर दो खेमा बन चुका है. वहीं तेजप्रताप ने अब इस मामले में अपने पिता लालू यादव को हस्तक्षेप करने की अपील की है.

तेजप्रताप अब खुलकर हमलावर हो गये हैं. उन्होंने तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए कहा है कि वह नेता प्रतिपक्ष हैं, ऐसे में उन्हें बाढ़ पीडितों के बीच होना चाहिए, लेकिन वह दिल्ली में बैठे हैं. ऐसे में बिहार की जनता उन्हें अपना मुख्यमंत्री कैसे मानेगी? लेकिन अपने सलाहकार संजय यादव की सलाह पर वो बाढ़ पीडितों को छोडकर दिल्ली चले गए. 

तेजप्रताप यहीं पर नहीं रूके. तेजस्वी के कृष्ण यानी तेज प्रताप यादव को आज अपने अर्जुन तेजस्वी यादव की संभावित सफलता पर ही आशंका होने लगी है. तेज प्रताप कहते हैं कि जबतक तेजस्वी के अगल-बगल शिशुपाल और दुर्योधन जैसे लोग रहेंगे, उनका बिहार का मुख्यमंत्री बनने का सपना कभी पूरा नहीं हो सकता. 

शिवानंद तिवारी पर भी तेज प्रताप हमलावर

तेज प्रताप ने जगदानंद सिंह के साथ ही संजय यादव और शिवानंद तिवारी पर भी हमला बोला. तेजप्रताप यादव ने जगदानंद सिंह और संजय यादव के उपर आरोप लगाया है कि वो लालू परिवार में फूट कराना चाहते हैं. तेजप्रताप ने कहा कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद शिशुपाल हैं. 

उन्होंने कहा कि तेजस्वी के करीबी संजय यादव ने दिल्ली में मॉल बना लिया है. उन्होंने पूरी पार्टी को बदनाम कर दिया है. पार्टी का हर कार्यकर्ता शिकायत कर रहा है. संजय यादव के कारनामों से पार्टी के हर नेता अवगत हैं. तेजप्रताप ने कहा कि जगदानंद सिंह को उनके मां-बाप ने संस्कार नहीं दिया है. तभी वे गरीब कार्यकर्ताओँ का अपमान कर रहे हैं. जब जगदानंद के पास संस्कार नहीं है तो हम क्यों सम्मान करें? 

तेजप्रताप ने शिवानंद तिवारी पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि यही वो शिवानंद तिवारी हैं, जिन्होंने लालू यादव को जेल भिजवा दिया था. 

तेजप्रताप ने अपने पिता को इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की. उन्होंने कहा कि मेरे पिताजी अगर मुझे सुन रहे हैं तो उनसे पूछना चाहता हूं कि वो चुप क्यों है? वो दूध का दूध और पानी का पानी क्यों नहीं कर रहे हैं? 

उन्होंने कहा कि जब वो दिल्ली जाएंगे तो अपने पिता से इसपर बात करेंगे. यहां बता दें कि इस मामले में अब लालू यादव की बेटियों ने भी हस्तक्षेप किया है. तेज प्रताप की बहन रोहिणी ने भी अनुशासन का पाठ पढाया है.

टॅग्स :तेज प्रताप यादवतेजस्वी यादवबिहार समाचारलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतराष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टीः बाहुबली सूरजभान सिंह के छोटे भाई पूर्व सांसद चंदन सिंह नए अध्यक्ष?, पशुपति कुमार पारस ने किया ऐलान

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील