लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने खुद के लिए Y श्रेणी की सिक्योरिटी मांगी, पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 14, 2022 19:17 IST

राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि कुछ दिन पहले मुझे धमकी दी गई थी। मेरे पटना आवास पर पत्थर फेंके गए।

Open in App
ठळक मुद्देराजद नेता ने कहा कि रात 10 बजे में उत्पात मचाया गया।पटना के सचिवालय थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है।तेज प्रताप यादव हसनपुर से विधायक हैं।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद के बड़े बेटे और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने पुलिस से वाई-सुरक्षा की मांग की है। राजद विधायक ने केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखा है। ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। 

पूर्व सीएम राबड़ी देवी के पुत्र ने कहा कि रोजाना हजारों लोग मिलने आते हैं। समय-समय पर मुझे राज्य के नक्सली इलाकों में जाना पड़ता है। जनता की समस्या के समाधान के लिए हसनपुर विधानसभा जाना पड़ता है। कई दिनों से मेरे आवास के पास लोगों ने हंगामा किया। जान से मारने की धमकी दी। इसलिए मुझे वाई-सुरक्षा दी जाए।

‘समाजवाद’ की कसमें खाने वाली ‘वंशवादी’ पार्टियों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए व्यंग्य से राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव खासे नाराज हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रधानमंत्री द्वारा अपने पूर्व बॉस और पिता लालू प्रसाद यादव के धुर प्रतिद्वंद्वी नीतीश कुमार की तारीफ किए जाने को लेकर भी नाराज हैं।

यादव ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा नीतीश कुमार को अपने सांचे में ढालने में कामयाब हो गई है। नरेंद्र मोदी ने उसे अभी-अभी सत्यापित किया है।’’ राजद नेता से प्रधानमंत्री के साक्षात्कार के बारे में पूछा गया था जिसमें उन्होंने ‘परिवारवाद’ की कटु आलोचना करते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जैसे समाजवादी नेताओं की अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी तय नहीं करने के लिए प्रशंसा की।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का मानना है कि वंशवाद की राजनीति पर बात करने का एकमात्र मकसद ‘‘डबल इंजन की सरकार की असफलताओं’ से लोगों का ध्यान भटकाना था। केन्द्र और बिहार दोनों सरकारों में भाजपा और नीतीश कुमार का जनता दल (यू) गठबंधन में हैं।

टॅग्स :आरजेडीलालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवराबड़ी देवी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह