लाइव न्यूज़ :

Lalu Yadav: किडनी ट्रांसप्लांट कराने जल्द ही सिंगापुर जाएंगे लालू यादव, डॉक्टरों से परामर्श के बाद लिया गया फैसला 

By एस पी सिन्हा | Updated: August 21, 2022 17:33 IST

Lalu Yadav: लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टरों से परामर्श और परिवार के सदस्यों की सहमति के बाद ये फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं।डॉक्टरों ने किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी।एक बार फिर एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया।

पटनाः राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव बहुत जल्द किडनी ट्रांसप्लांट के लिए सिंगापुर जाएंगे। परिवार के लोगों के बीच आपसी सहमति के बाद ये बड़ा फैसला लिया गया है। जल्द से जल्द उन्हे सिंगापुर भेजने की तैयारी की जा रही है। लालू यादव का इलाज कर रहे डॉक्टरों से परामर्श और परिवार के सदस्यों की सहमति के बाद ये फैसला किया गया है।

उल्लेखनीय है कि चारा घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव कई तरह की बीमारियों से ग्रसित हैं। जेल में सजा काटने के दौरान भी वह ज्यादातर समय अस्पताल में ही रहे थे। रांची रिम्स में रहने के दौरान भी उनकी तबियत बिगड़ी तो उन्हे दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उस समय ही डॉक्टरों ने उन्हे किडनी ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी थी।

चारा घोटाला मामले में जमानत मिलने के बाद जब वह पटना आए तो एक बार फिर उनकी तबियत खराब हो गई, इस बार पैर फिसलने से उनके कंधे में चोट लग गई। आनन फानन में उन्हें पटना के पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन जब उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एक बार फिर एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स भेजा गया।

एम्स में भर्ती होने के बाद उनकी सेहत में सुधार हुआ और उन्हे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल गई। दिल्ली एम्स से छुट्टी मिलने के बाद लालू यादव अपनी बड़ी बेटी मीसा भारती के आवास पर कई दिन रहे और स्वास्थ लाभ लिया। बिहार में नई सरकार बनने के बाद इसी हफ्ते लालू यादव दिल्ली से पटना आए हैं।

अपने इलाज को लेकर लालू यादव ने परिवार के सदस्यों के साथ चर्चा कि इसके बाद ये फैसला लिया गया कि किडनी ट्रांसप्लांट के लिए उन्हे जल्द से जल्द सिंगापुर जाना चाहिए। सिंगापुर में लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य भी रहती हैं। जब लालू ज्यादा बीमार थे उस समय भी उन्होंने परिवार के लोगों से पिता को बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर भेजने का आग्रह किया था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीसिंगापुरराबड़ी देवीपटनाबिहारतेजस्वी यादवमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमना, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos