लाइव न्यूज़ :

बिहार: रालोजद प्रमुख उपेन्द्र कुशवाहा ने नीतीश के चुनाव लड़ने की अटकलों को बताया महज अफवाह

By एस पी सिन्हा | Updated: August 6, 2023 17:55 IST

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजद हड़बड़ी में है और जैसे ही मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार हटे कि जदयू ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देकुशवाहा ने नीतीश कुमार के फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ने की खबर को बताया अफवाहउन्होंने कहा कि तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजद हड़बड़ी में हैरालोजद प्रमुख दावा- जैसे ही सीएम की कुर्सी से नीतीश हटे कि जदयू ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश के फूलपुर से चुनाव लड़ने की जारी अटकलों के बीच रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ने की बात पूरी तहर से अफवाह है। कुशवाहा ने कहा कि बिहार की राजनीति में माहौल बनाने के लिए इस तरह की अफवाह उड़ाई गई है। 

उपेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने के लिए राजद हड़बड़ी में है और जैसे ही मुख्यमंत्री की कुर्सी से नीतीश कुमार हटे कि जदयू ताश के पत्ते की तरह बिखर जाएगा। तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए इस तरह की हवा उड़ाई गई है। उन्होंने कहा कि लालू यादव को यह बात अच्छी तरह से पता है कि 2025 के विधानसभा चुनाव में तेजस्वी को बिहार की जनता बहुमत नहीं देने जा रही है। 

यही कारण है कि लालू जल्द से जल्द तेजस्वी को सीएम बनाना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद नीतीश कुमार की राजनीति को आगे बढ़ाने के मकसद से उनके साथ नहीं आए हैं बल्कि उनका सिर्फ एक ही मकसद है कि वे अपने बेटे को कैसे मुख्यमंत्री बना दें। कुशवाहा ने कहा है कि जदयू और राजद के बीच जो डील हुई है, उस डील के आधार पर राजद तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने की हड़बड़ी में हैं और इसीलिए यह अफवाह उड़ा दिया है कि नीतीश कुमार फूलपुर से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। 

उन्होंने कहा कि लालू अच्छी तरह से जान गए हैं कि बिहार की जनता फिर से उनके झांसे में नहीं आने वाली है, इसलिए 6 महीना और साल भर के लिए ही सही वे तेजस्वी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर देखना चाहते हैं।

टॅग्स :उपेंद्र कुशवाहानीतीश कुमारजेडीयूतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत