लाइव न्यूज़ :

बिहार राज्यसभा चुनावः निशांत कुमार, रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह और पवन सिंह हो सकते प्रत्याशी?, बीजेपी-जदयू ने नाम किए फाइनल?

By एस पी सिन्हा | Updated: February 27, 2026 15:29 IST

Bihar Rajya Sabha Elections: लोकसभा चुनाव में काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने और हारने के बाद विधानसभा चुनाव में पवन सिंह ने भाजपा में घर वापसी कर ली थी।

Open in App
ठळक मुद्देभोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी भाजपा कोटे से राज्यसभा में भेजे जा सकते हैं।9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। इन्हीं 5 सीटों पर चुनाव होना है।मतगणना भी शुरू होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

पटनाः बिहार से राज्यसभा के पांच सीटों के लिए होने वाले चुनाव को राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एनडीए और महागठबंधन के संभावित उम्मीदवारों के नामों को लेकर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इस बीच सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार राज्यसभा भेजे जा सकते हैं। पार्टी के सूत्रों की मानें तो जदयू से निशांत कुमार को राज्यसभा भेजा जा सकता है। इसके साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर का भी जदयू से राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है। जबकि राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह को भाजपा के कोटे से राज्यसभा भेजे जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इसके अलावा भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह भी भाजपा कोटे से राज्यसभा में भेजे जा सकते हैं।

हालांकि फिलहाल किसी पार्टी की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नही की जा रही है। सूत्रों की मानें तो जदयू के 2 और भाजपा के कोटे से 2 सदस्यों का नाम लगभग तय हो चुका है। इसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को राज्यसभा भेजे जाने की संभावना ज्यादा व्यक्त की जा रही है। दरअसल, निशांत कुमार को लंबे समय से राजनीति में लाने की मांग जदयू नेताओं की ओर से की जा रही है।

विधानसभा चुनाव में भी निशांत कुमार सक्रिय नजर आए थे। निशांत कुमार ने एनडीए प्रत्याशियों के लिए कुछ विधानसभा क्षेत्रों में जाकर वोट भी मांगे थे। इस दौरान निशांत कुमार जहां भी जाते थे तो उनके समर्थक उनको राजनीति में शामिल होने को कहते थे। जदयू के कई वरिष्ठ नेता भी संकेत देते रहे हैं कि निशांत कुमार राजनीति में आ सकते हैं।

ऐसे में अब अटकलों का बाजार गर्म है कि निशांत कुमार को इस बार राज्यसभा भेजा जा सकता है। उधर पावर स्टार पवन सिंह के भी भाजपा कोटे से राज्यसभा जाने को लेकर चर्चाएं तेज है। लोकसभा चुनाव में काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ने और हारने के बाद विधानसभा चुनाव में पवन सिंह ने भाजपा में घर वापसी कर ली थी।

पवन सिंह ने स्टार प्रचारक के रूप में विधानसभा चुनाव में प्रचार किया। वहीं बीते दिन ही पवन सिंह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मिलने दिल्ली पहुंचे थे। उन्होंने इसे शिष्टाचार मुलाकात बताई थी। लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा तेज है कि पवन सिंह राज्यसभा जा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार के 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है।

फिलहाल 3 सीटें एनडीए और 2 सीट राजद के पाले में है। राजद के पास इस बार संख्या बल की कमी है, ऐसे में उसके उम्मीदवार की जीत की संभावना काफी कम बताई जा रही है। हालांकि राजद की ओर से भी हिना शहाब को उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव 16 मार्च को होगा।

इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 26 फरवरी से जारी है। बता दें कि बिहार के अमरेंद्र धारी सिंह, प्रेमचंद गुप्ता(राजद), रामनाथ ठाकुर, हरिवंश नारायण सिंह(जदयू) और उपेंद्र कुशवाहा(रालोमो) का कार्यकाल 9 अप्रैल 2026 को समाप्त हो रहा है। इन्हीं 5 सीटों पर चुनाव होना है।

6 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 मार्च को नाम वापसी की अंतिम निर्धारित की गई है। जरूरत पडने पर 16 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। जिसके बाद उसी दिन यानी 16 मार्च को ही शाम 5 बजे से मतगणना भी शुरू होगा और उसी दिन परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है।

टॅग्स :राज्यसभा चुनावबिहारपटनापवन सिंहNitin Nabinनीतीश कुमारहरिवंश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए