लाइव न्यूज़ :

जब पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तो माननीय विधायक फोन नहीं ऑफ करेंगे तो क्या करेंगे?, जीतन राम मांझी का हमला, कहा- जय एनडीए तय एनडीए?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 17, 2026 11:09 IST

Bihar Rajya Sabha election: बिहार, ओडिशा और हरियाणा में 11 सीट पर हुए चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शानदार प्रदर्शन किया।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए।बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीट पर चुनाव हुए, बाकी सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।भाजपा नेता शिवेश कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी विजेता हैं।

पटनाः उम्मीद थी, वैसा हुआ। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने बिहार में हुए राज्यसभा चुनाव में सभी पांचों सीटें जीत लीं। पांचवीं सीट के लिए उसकी रणनीति कारगर रही, जबकि विपक्ष अपने सभी 41 विधायकों का मतदान सुनिश्चित नहीं कर सका क्योंकि उनमें से चार ने मतदान में भाग नहीं लिया। बिहार के सर्वाधिक समय तक मुख्यमंत्री रहे नीतीश कुमार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। बिहार, ओडिशा और हरियाणा में 11 सीट पर हुए चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने शानदार प्रदर्शन किया।

इस बीच केंद्रीय मंत्री और हम प्रमुख जीतन राम मांझी ने राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और लालू यादव पर हमला किया है। मांझी ने एक्स पर लिखा है कि जब पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तो माननीय विधायक फोन नहीं ऑफ करेंगे तो क्या करेंगे? जय एनडीए तय एनडीए? राज्यसभा की कुल 37 सीट में से केवल बिहार, ओडिशा और हरियाणा की 11 सीट पर चुनाव हुए, बाकी सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं।

बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार हैं, जिन्होंने राज्यसभा में अपने पहले चुनाव के लिए पद छोड़ने की घोषणा की है। इनके अलावा, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री राम नाथ ठाकुर, भाजपा नेता शिवेश कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा भी विजेता हैं।

विपक्षी खेमे से चार सदस्य, जिनमें कांग्रेस के तीन और आरजेडी का एक सदस्य शामिल हैं, मतदान करने नहीं आए। इससे विपक्ष के सदस्यों की संख्या घटकर 37 रह गई और दूसरे वरीयता के मतों की गिनती में एनडीए का काम आसान हो गया। दूसरे वरीयता के मतों की गिनती में, शिवेश कुमार को तीसरे चरण में ही 4,002 वोट मिले, जबकि जीत के लिए 3099 वोटों की आवश्यकता थी। 

टॅग्स :राज्यसभा चुनावबिहारराष्ट्रीय रक्षा अकादमीBJPजेडीयूआरजेडीजीतन राम मांझीउपेंद्र कुशवाहातेजस्वी यादवलालू प्रसाद यादवLalu Prasad Yadav
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारत अधिक खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट