लाइव न्यूज़ :

बिहार में लगातार बारिश, पटना में बाढ़ का खतरा, गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक, सोन और कोसी समेत कई नदियों लबालब

By एस पी सिन्हा | Updated: August 9, 2021 20:23 IST

किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पटना, नवादा, कैमूर, गया, रोहतास आदि जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया.

Open in App
ठळक मुद्देगंगा नदी बीते 24 घंटे के दौरान पटना के मनेर और दानापुर में खतरे का निशान पार कर गई.सोन में उफान का असर गंगा के जलस्तर पर भी पड़ा है.पटना के इन घाटों का नजारा मुंबई के जुहू चौपाटी से कम नहीं है.

पटनाः बिहार के विभिन्न जिलों में लगातार हो रही बारिश के बीच नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है. राजधानी पटना में भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इस बीच उफनती गंगा का नजारा देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी है.

लोग गंगा घाट के किनारे मौज-मस्ती के साथ सेल्फी लेते हुए दिख रहे हैं. उफनती गंगा को देखने और घाट किनारे मस्ती करने के लिए लोगों ने खतरे को भी दरकिनार कर दिया. पटना के गांधी घाट पर हजारों लोगों की भीड़ मौज-मस्ती करती दिखी. पटना के इन घाटों का नजारा मुंबई के जुहू चौपाटी से कम नहीं था.

कुछ महीने पहले जिस शहर में कोरोना से होने वाली मौतें थमने का नाम नहीं ले रही थीं, वहां मां-बाप के साथ घूम रहे बच्चे भी बिना मास्क के दिखे. शाम के पांच बजे गांधी घाट के इंट्री गेट पर चलने तक की जगह नहीं बची थी. इस दौरान प्रशासनिक व्यवस्था भी पूरी तरीके से फेल दिखी.

गंगा की तेज धार के बीच कुछ युवक पानी में स्टंट करते हुए दिखे वहीं, ऊपर रेलिंग पर खडे़ लोग तालियां बजा रहे थे. इस दौरान उन युवकों को लोग समझाने और मना करने के बजाये लोग सराहते हुए देखे गये. वहीं, नदियों के जलस्तर के बढने से कई जिलों में बाढ़ कि स्थिति आ उत्पन्न हो गई है. कइयों की अब तक जानें चली गई है.

बारिश की वजह से बिहार में नदियों में उफान देखा जा रहा है. गंडक, बागमती, बूढ़ी गंडक, गंगा, सोन, कोसी समेत पहाड़ी नदियों में पानी लबालब है. गंगा समेत अन्य नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. वहीं चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बंगाल की खाडी के ऊपर बनने से 48 घंटों में राज्य के कई स्थानों पर बारिश तो कुछ जगहों पर व्रजपात व मेघ गर्जन की संभावना है.

किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधुबनी, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पटना, नवादा, कैमूर, गया, रोहतास आदि जिलों को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया. गंगा नदी बीते 24 घंटे के दौरान पटना के मनेर और दानापुर में खतरे का निशान पार कर गई. सोन में उफान का असर गंगा के जलस्तर पर भी पड़ा है.

टॅग्स :पटनाबाढ़मौसममौसम रिपोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा