लाइव न्यूज़ :

बिहार: इन चार जिलों में अगले दो दिन तक भारी बारिश का अलर्ट, पटना भी इसमें शामिल

By विनीत कुमार | Updated: October 3, 2019 09:38 IST

बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी और राजेंद्र नगर में अब भी पानी जमा है। कई और इलाके भी जलमग्न हैं। इस बीच बारिश के अलर्ट ने नई चुनौती प्रशासन के सामने रख दी है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के चार जिलों में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्टपटना समेत वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया में हो सकती है भारी बारिश

पहले से ही जलजमाव और बाढ़ के हालात झेल रही बिहार की राजधानी पटना की मुश्किलें अभी और बढ़ सकती हैं। मौसम विभाग ने यहां अगले दो दिनों में भारी बारिश की आशंका जाहिर की है। दरअसल, पटना सहित सूबे के चार जिलों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम अपडेट के अनुसार पटना के अलावा वैशाली, बेगूसराय, खगड़िया में भी गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र ने इसे औरेंज अलर्ट के रूप में इंगित किया है। 

पटना में जलजमाव से लोग परेशान

इस बीच पटना के कई इलाकों से पानी को बाहर निकालने का काम जारी है। इसी हफ्ते सोमवार से बारिश में कमी आई थी जिससे पटना में राहत कार्यों में हल्की तेजी आई। हालांकि, काम की गति ने लोगों की नाराजगी बढ़ा दी है। पटना के पाटलिपुत्र कॉलोनी और राजेंद्र नगर में अब भी पानी जमा है। कई और इलाके भी जलमग्न हैं। 

इस बीच आपदा प्रबंधन, 'बिहार के प्रिसिपल सेक्रेटरी ने बताया है, कल के अनुमान के अनुसार बाढ़ के कारण 73 लोगों की मौत हुई है और 9 की मौत हुई है। हमने कोल इंडिया से जो पंप लिये हैं, उसमें कुछ तकनीकी समस्या है। अगर आज यह शुरू होता है तो हम राजेंद्र नगर से पूरा पानी निकालने में कामयाब होंगे।' 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी लोगों से धैर्य बनाए रखने का आग्रह किया है। हालांकि पटना के विभिन्न इलाकों में पानी भरे होने के बारे में एक पत्रकार द्वारा लगातार सवाल पूछे जाने पर मंगलवार देर रात उन्होंने अपना आपा खो दिया। कुमार ने पूछा कि क्या मुंबई में बाढ़ आने पर या जब अमेरिका में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था, इसी तरह का आक्रोश था। 

राज्य सरकार के एक बयान के अनुसार बारिश से प्रभावित लोगों की कुल संख्या 17.09 लाख है। वर्षा से प्रभावित जिलों में पटना, भोजपुर, भागलपुर, खगड़िया, समस्तीपुर, बेगूसराय, लखीसराय और वैशाली शामिल हैं।

टॅग्स :बिहारपटनाबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos