2024 के बाद बिहार के लिए भाजपा ने क्या प्लान तैयार किया है, सीएम नीतीश के करीबी रहे प्रशांत किशोर ने किया खुलासा

By एस पी सिन्हा | Published: June 28, 2023 06:12 PM2023-06-28T18:12:55+5:302023-06-28T18:14:14+5:30

बिहारः राजद सांसद मनोज झा पर तंज कसा है। पीके ने कहा कि आज जो टीवी पर राजनीतिक दलों के नेता बयानबाज बने हुए हैं, उनके आकाओं के आका बैठकर हमसे सलाह लेते रहे हैं कि हम कैसे चुनाव लड़ें?

bihar Prashant Kishore targeted CM Nitish Kumar said left NDA to remain Chief Minister What plan has BJP prepared for Bihar after 2024 | 2024 के बाद बिहार के लिए भाजपा ने क्या प्लान तैयार किया है, सीएम नीतीश के करीबी रहे प्रशांत किशोर ने किया खुलासा

file photo

Highlightsभाजपा के सहयोग से वे बहुत दिनों तक मुख्यमंत्री नहीं बने रहेंगे।भाजपा नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करती।नीतीश कुमार प्लानिंग के साथ महागठबंधन में शामिल हुए हैं।

पटनाः मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी रहे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने महागठबंधन सरकार को लेकर भविष्यवाणी की है। साथ ही उन्होंने बताया है कि आखिर नीतीश कुमार भाजपा से क्यों अलग हो गए। पीके ने यह भी बताया है कि 2024 के बाद बिहार के लिए भाजपा ने क्या प्लान तैयार किया था। वहीं, उन्होंने एक बयान जारी करते हुए राजद सांसद मनोज झा पर तंज कसा है।

पीके ने कहा कि आज जो टीवी पर राजनीतिक दलों के नेता बयानबाज बने हुए हैं, उनके आकाओं के आका बैठकर हमसे सलाह लेते रहे हैं कि हम कैसे चुनाव लड़ें? उनकी बातों पर जवाब देकर उनको जरूरत से ज्यादा सम्मान देना नहीं चाहता।

उन्होंने कहा कि जहां तक बात दूसरे-तीसरे मोर्चे की हो रही है तो आप इतनी समझ रखिए कि कोई दल या मोर्चा अगर मैं बनाऊंगा तो वही एक मोर्चा बिहार में बचेगा, दूसरा कोई नहीं बचेगा। उन्होंने कहा नीतीश कुमार को 2020 के विधानसभा चुनाव से पता था कि भाजपा के सहयोग से वे बहुत दिनों तक मुख्यमंत्री नहीं बने रहेंगे।

साल 2024 में होने वाले लोकसभा का चुनाव जीतने के बाद भाजपा सबसे पहले नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के पद से से हटा देती और कहती कि अब हमारा मुख्यमंत्री भाजपा से होगा। इसके बाद उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करती।

पीके ने कहा कि नीतीश कुमार ने पूरा समीकरण बैठा कर ही भाजपा का साथ छोड़ा और महागठबंधन में शामिल हुए। वो 2025 तक मुख्यमंत्री बने रहना चाहते हैं। अब जब नीतीश कुमार ये कह रहे हैं कि अगला चुनाव तेजस्वी यादव के नेतृत्व में लड़ा जाएगा तो लोगों को ये समझ नहीं आ रहा है वो ऐसा क्यों बोल रहे हैं?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिना सोचे-समझे कुछ नहीं बोलते। लेकिन यह बात लोगों को समझ लेनी चाहिए कि सीएम ना तो तेजस्वी के करीबी हैं ना ही राजद के समर्थक हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगले चुनाव से पहले बिहार में महागठबंधन टूट जाएगा। नीतीश कुमार प्लानिंग के साथ महागठबंधन में शामिल हुए हैं।

2024 में लोकसभा और 2025 बिहार विधानसभा चुनाव होना है। लेकिन बिहार में जो आज की राजनीतिक व्यवस्था आज है, चुनाव के वक्त नहीं होगी। कौन नेता या दल किस ओर जाएंगे ये कोई नहीं जानता। आज 6 दल एक साथ हैं। अगले चुनाव से पहले बिहार में महागठबंधन का टूटना तय है, इसकी झलक दिख भी रही है।

Web Title: bihar Prashant Kishore targeted CM Nitish Kumar said left NDA to remain Chief Minister What plan has BJP prepared for Bihar after 2024

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे