लाइव न्यूज़ :

बिहार पोस्टरवार: राजद के जवाब में जदयू का नया पोस्टर, लिखा- लूटता रहा बिहार, संपत्ति अर्जन में मस्‍त रहा परिवार

By एस पी सिन्हा | Updated: January 30, 2020 05:15 IST

राजद के द्वारा जारी पोस्‍टर में एक कोने में बैठा आम आदमी हैरान-परेशान दिख रहा था. पोस्‍टर में ऊपर 'पाखंडी है सरकार, पिछड़ रहा बिहार' लिखा था. इसके बाद जदयू ने आज जवाबी हमला करते हुए अपना नया पोस्‍टर जारी किया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में राजद और जदयू के बीच जारी सियासी पोस्टरवार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है.राजद के द्वारा दो दिन पहले जारी पोस्‍टर के जवाब में अब जदयू ने एक नया पोस्‍टर पटना की सड़कों पर लगा दिया है.

बिहार में राजद और जदयू के बीच जारी सियासी पोस्टरवार थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. राजद के द्वारा दो दिन पहले जारी पोस्‍टर के जवाब में अब जदयू ने एक नया पोस्‍टर पटना की सड़कों पर लगा दिया है. उस पोस्टर में राजद के शासनकाल में हुए घोटालों व लूट को दर्शाया गया है. यह राजद के उस पोस्‍टर का जवाब है, जिसमें मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्‍यमंत्री सुशील मोदी की खींचतान में बिहार को टूटता दिखाया गया था.

राजद के द्वारा जारी पोस्‍टर में एक कोने में बैठा आम आदमी हैरान-परेशान दिख रहा था. पोस्‍टर में ऊपर 'पाखंडी है सरकार, पिछड़ रहा बिहार' लिखा था. इसके बाद जदयू ने आज जवाबी हमला करते हुए अपना नया पोस्‍टर जारी किया है.

इसमें सबसे ऊपर लालू परिवार को निशाने पर लेते हुए 'लूटता रहा बिहार, संपत्ति अर्जन में मस्‍त रहा परिवार' लिखा है. 'लूटता' को देखने से यही लगता है कि यह लालू परिवार के लिए है, जो आगे लालू परिवार लिखे जाने से और स्‍पष्‍ट किया गया है. नीचे एक लालटेन जल रही है. वहां लिखा है कि राजा बोला रात है, रानी बोली रात है, मंत्री बोला रात है, यह उस समय की बात है.

पोस्‍टर में दिखाया गया है कि घोटालों की गठरी लिए लालू यादव होटवार जेल पहुंचे हैं और उस दौर के शासन से त्रस्‍त बिहार रो रहा है. अब यह पोस्टर जदयू कार्यालय से लेकर कई सड़कों पर आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है.

यहां बता दें कि इसके पहले गुरुवार को भी राजद ने एक पोस्टर जारी कर बिहार में ट्रबल इंजन की सरकार होने की बात कही थी. साथ ही उसमें नीतीश कुमार को लूट एक्सप्रेस और सुशील मोदी को झूठ एक्सप्रेस दिखाया गया था. इसके बाद जवाबी पोस्‍टर में जदयू ने राजद को करप्शन मेल बताया था.

इस तरह से बिहार में जदयू और राजद के बीच पोस्‍टरवार का नजारा दिलचस्‍प होता जा रहा है. दोनों दल एक-दूसरे पर पोस्टर के जरिये हमलावर हैं. हालांकि इसमें अभी तक भाजपा नहीं कुदी है. इसके पहले कांग्रेस के द्वारा भी पोस्टरवार चलाया जा चुका है. लेकिन अभी जदयू और राजद के बीच यह जंग जबरदस्त तरीके से जारी है. 

टॅग्स :बिहारआरजेडीजेडीयूलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो