लाइव न्यूज़ :

"मोदी मित्र" अभियान की शुरुआत, सोशल मीडिया पर अभियान शुरू, हर घर जाएंगे कार्यकर्ता

By एस पी सिन्हा | Updated: September 13, 2025 18:00 IST

मोदी मित्र अभियान के तहत 20 सितंबर से 30 सितंबर तक विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार मोदी मित्र जोड़े जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअभियान के माध्यम से लाखों की संख्या में डिजिटल सेना तैयार होगी।विपक्ष के नकारात्मक प्रचार का जवाब देगी।सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएगी।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा ने शनिवार को पटना में "मोदी मित्र" अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाए और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी हर घर तक पहुंचाई जाए। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की मौजूदगी में हुई। इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय, संगठन के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। इस मौके पर भाजपा नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया अब जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। ऐसे में मोदी मित्र अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोगों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाए।

इस दौरान अमित मालवीय ने बताया कि मोदी मित्र अभियान के तहत भाजपा का लक्ष्य है कि 25 लाख लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए। यह काम चुनाव से दस दिन पहले तक पूरा करना है। हर विधानसभा क्षेत्र में कम से कम 30 प्रतिशत लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा जाएगा ताकि सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी तेजी से लोगों तक पहुंच सके।

वहीं, विपक्ष पर हमला बोलते हुए बी.एल. संतोष ने कहा कि विपक्ष की प्रचार शैली को देखकर लगता है कि वे पहले से ही हार मान चुके हैं। उन्होंने लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव आज भ्रष्टाचार के खिलाफ ट्वीट कर रहे हैं, जबकि उनका पूरा राजनीतिक इतिहास भ्रष्टाचार और जंगलराज से जुड़ा है।

उन्होंने कहा कि मोदी मित्र अभियान विपक्ष की अफवाहों और नकारात्मक प्रचार का सीधा जवाब बनेगा। वहीं, उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि यह अभियान केंद्र और राज्य सरकार के कामों को समाज तक पहुंचाने का बड़ा जरिया बनेगा। उन्होंने कहा कि लोग केवल दर्शक नहीं रहेंगे, बल्कि भागीदार बनकर विकास की गवाही देंगे।

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। मोदी मित्र अभियान लोगों को बताएगा कि केंद्र और राज्य सरकार ने किस तरह से विकास कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया की ताकत से लोगों की आवाज को समाज तक पहुंचाया जाएगा।

विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश सजाने से फुर्सत नहीं है, जबकि विपक्ष नकारात्मक माहौल बनाने में व्यस्त है। तेजस्वी यादव द्वारा भाजपा के अध्यक्ष चुनाव पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए विजय सिन्हा ने कहा कि भाजपा एक सामूहिक नेतृत्व की पार्टी है, जहां हर बड़ा निर्णय मिलकर लिया जाता है।

उन्होंने कहा कि राजद वंशवाद की पार्टी है जहां एक ही परिवार का वर्चस्व है। लालू प्रसाद यादव खुद सजायाफ्ता होने के बावजूद आज भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं, जबकि भाजपा लोकतांत्रिक मूल्यों पर चलती है। बता दें कि मोदी मित्र अभियान के तहत 20 सितंबर से 30 सितंबर तक विशेष कार्यक्रम चलाए जाएंगे।

हर विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार मोदी मित्र जोड़े जाएंगे। भाजपा नेताओं ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से लाखों की संख्या में डिजिटल सेना तैयार होगी जो विपक्ष के नकारात्मक प्रचार का जवाब देगी और सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएगी।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025नरेंद्र मोदीसोशल मीडियाBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब