लाइव न्यूज़ :

12 साल से डबल इंजन सरकार और 20 साल से नीतीश सरकार?, तेजस्वी यादव ने कहा- “बाहरी” लोग अपना उपनिवेश बनाना चाहते

By एस पी सिन्हा | Updated: October 30, 2025 15:07 IST

तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को बिहार से सिर्फ वोट चाहिए, लेकिन निवेश और उद्योग गुजरात में लगाना है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर तीखा हमला बोला।अमित शाह ने कहा था कि बिहार में उद्योग नहीं लग सकते क्योंकि यहां भूमि की कमी है।अमित शाह बिहार को यह समझाना चाहते हैं कि यहां उद्योग नहीं लग सकते।

पटनाः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को निशाने पर लेते हुए राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कहा कि “बाहरी” लोग बिहार को अपना उपनिवेश बनाना चाहते हैं। ये लोग बिहार को कब्ज़ाना चाहते है। हम बिहार के लोगों से अपील करते है कि इस बार नया बिहार बनाने का सुनहरा मौका है। उन्होंने कहा कि अगर ये लोग सत्ता में आ गए तो बिहार का पीछे जाना सुनिश्चित है। इन्हें बिहार का भला करना होता तो 12 साल से डबल इंजन सरकार है और 20 वर्षों से यहाँ शासन में है। तेजस्वी यादव ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर तीखा हमला बोला।

दरअसल, अमित शाह ने कहा था कि बिहार में उद्योग नहीं लग सकते क्योंकि यहां भूमि की कमी है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा को बिहार से सिर्फ वोट चाहिए, लेकिन निवेश और उद्योग गुजरात में लगाना है। तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह बिहार को यह समझाना चाहते हैं कि यहां उद्योग नहीं लग सकते।

लेकिन बिहार की जनता अब सब समझ चुकी है और बाहरी लोगों का बहिष्कार करेगी। बिहार के लोग अब यह ठान चुके हैं कि बिहार को हम ही आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में यह बिहार को नया बनाने का मौका है। तेजस्वी ने कहा कि अगर ये लोग फिर से आ गए, तो बिहार और पीछे चला जाएगा। यह चुनाव बिहार को बचाने और विकसित करने का अवसर है।

तेजस्वी यादव ने सरकार पर चुनाव के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने का गंभीर आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि आज भी सरकार ने 10 लाख महिलाओं के खाते में ₹10,000 डाले हैं। 24 तारीख को यह पैसा ट्रांसफर किया गया। यह साफ तौर पर चुनाव के दौरान रिश्वत देने जैसा है।

20 साल में यह सरकार कुछ नहीं कर सकी, लेकिन चुनाव आते ही पैसे बांटे जा रहे हैं। तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग की निष्क्रियता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने सवाल किया कि चुनाव आयोग कहां है? क्या वह यह नहीं देख रहा कि सरकार खुलेआम आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है? पूरे देश की नजर अब आयोग पर है।

चुनाव के बीच में ₹10,000 बांटना नैतिकता के खिलाफ है। तेजस्वी यादव ने जनता से अपील की कि इस बार बिहार के भविष्य के लिए सोच-समझकर वोट दें। यह चुनाव सिर्फ सरकार बदलने का नहीं, बल्कि बिहार को रोजगार, उद्योग और सम्मान दिलाने का है।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025बिहारअमित शाहगुजराततेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?