लाइव न्यूज़ :

घुसपैठियों को बढ़ावा और सरकारी योजनाओं में हिस्सा दिलाने की कोशिश?, चुनाव से पहले राजद-कांग्रेस पर हमला, पीएम मोदी के बाद अमित शाह बरसे, इलेक्शन में बनेगा मुद्दा

By एस पी सिन्हा | Updated: September 19, 2025 17:40 IST

कांग्रेस और राजद पर कड़ी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां मिलकर देश में “घुसपैठियों” को बढ़ावा दे रही हैं और सरकारी योजनाओं में उन्हें हिस्सा दिलाने की कोशिश कर रही हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देविजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश को धर्मशाला बनाने का खेल खेला है।उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है।घुसपैठियों को स्थापित करने का काम कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

पटनाः विधानसभा चुनाव को लेकर बिहार दौरे पर आए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा गुरुवार को कांग्रेस और राजद पर घुसपैठियों को संरक्षण देने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाए जाने के बाद सियासत गर्मा गई है। वहीं अमित शाह के बयान पर पलटवार करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने पर हर हाथ को रोजगार मिलेगा और बिहार को सम्मान दिलाया जाएगा। इसके बाद अब उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने तेजस्वी यादव और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस और राजद पर कड़ी टिप्पणी करते हुए आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां मिलकर देश में “घुसपैठियों” को बढ़ावा दे रही हैं और सरकारी योजनाओं में उन्हें हिस्सा दिलाने की कोशिश कर रही हैं। विजय सिन्हा ने कहा कि कांग्रेस ने पूरे देश को धर्मशाला बनाने का खेल खेला है।

राजद अब उसी कांग्रेस की गोद में बैठकर उन लोगों को संरक्षण दे रहा है, जिनके बारे में वे गंभीर आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के सबसे बड़े नायक लालू प्रसाद यादव और उनके पुत्र कांग्रेस के विभाजनकारी तत्वों के साथ मिलकर घुसपैठियों को स्थापित करने का काम कर रहे हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है।

विपक्ष के द्वारा संवैधानिक संस्थाओं द्वारा उठाए गए कदमों के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है और इसका उद्देश्य वातावरण दूषित कर राष्ट्र को कमजोर करना है। उन्होंने जनता से सावधान रहने और सच को जानने की अपील करने को कहा। राजधानी पटना में पहली बार कांग्रेस की सीडब्ल्यूसी की बैठक होनी है।

इस बैठक में सोनिया गांधी सहित कांग्रेस के तमाम नेता शामिल होंगे। जिसको लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि ये लोग चुनाव में पिकनिक मनाने का आते हैं। कई दशक तक राजनीति सत्ता में बैठकर यह राजनीति को अपना जागीर समझ लिए हैं। कांग्रेस-राजद के लोग अपनी जमीदारी बढ़ाने का खेल खेल रहे हैं।

लेकिन यह लोकतंत्र की धरती बिहार है परिवार तंत्र को और उनके जमींदारी को स्वीकार नहीं करेगा। भीमराव अंबेडकर ने कहा था रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा अब कोई भी राजा रानी के पेट से पैदा होने वाला नहीं बनेगा। वहीं तेजस्वी यादव के बयान कि उनकी सरकार आएगी तो हर डिग्री वाले शख्स के हाथ में रोजगार होगा।

जिसके लेकर विजय सिन्हा ने कहा कि रोजगार छीनने वाला रोजगार देगा। नियुक्ति के नाम पर जमीन लिखवाने वाला, बिहारी को बर्बाद करने वाला, बिहारी शब्द को गाली बनाने वाला, बिहारी के सम्मान की मनसा नहीं है। यह छुपे भेड़िए की तरह लोग भूखे सरकारी तंत्र को लूटने के लिए। आज बिहार के अंदर राजद कांग्रेस ने कास्ट करप्शन और क्राइम को पोषित किया है।

कास्ट करप्शन और क्राइम ने बिहार को बर्बाद किया है। इस मानसिकता के लोग जब तक रहेंगे बिहार आगे नहीं बढ़ सकता है। माननीय न्यायालय में जाकर राहुल गांधी झूठा आरोप लगाते हैं न्यायालय में जाकर माफी मांगेंगे और फिर वही काम करेंगे क्योंकि यह अप्पू और पप्पू दोनों सावधानी पद के योग नहीं जिम्मेवार नहीं जनता के विश्वास पर खड़ा नहीं उतर सकते हैं।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025अमित शाहनरेंद्र मोदीBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos