लाइव न्यूज़ :

Bihar polls 2025: लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी यादव को सीएम बनाने के लिए लगा रहे हैं अपनी पूरी ताकत, राजद कार्यकर्ताओं-नेताओं को कर रहे हैं एकजुट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 2, 2025 15:56 IST

शनिवार को लालू प्रसाद यादव ने छपरा पहुंचकर राजद नेताओं-कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। छपरा में लालू यादव के द्वारा के गई बैठक में महागठबंधन के कई नेता इसमें शामिल हुए। 

Open in App
ठळक मुद्देबीमारी के बावजूद लालू यादव के द्वारा जनसंपर्क अभियान से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने लगे हैंहालांकि अपने दौरे के दौरान लालू यादव मीडिया से बात करने से बचते चल रहे हैंउन्होंने छपरा पहुंचकर राजद नेताओं-कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव बीमार रहने के बावजूद तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए अपनी सियासी गतिविधियों को बढ़ा दिया है। इन दिनों रथ पर सवार होकर विभिन्न इलाकों में जा कर नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उन्हें चुनाव के लिए जगाने में जुटे हुए हैं। शनिवार को उन्होंने छपरा पहुंचकर राजद नेताओं-कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा। छपरा में लालू यादव के द्वारा के गई बैठक में महागठबंधन के कई नेता इसमें शामिल हुए। 

इसके पहले लालू यादव नालंदा जिले का दौरा किया था। उसके पहले रोहतास जिले में भी जाकर नेताओं-कार्यकर्ताओं की पीठ ठोकी थी। इसके साथ ही तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र का भी दौरा कर तेजस्वी के जीत को पक्का करने के लिए कार्यकर्ताओं-नेताओं को मनाने का काम काम कर रहे हैं। ऐसे में बीमारी के बावजूद लालू यादव के द्वारा जनसंपर्क अभियान से कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरने लगे हैं। हालांकि अपने दौरे के दौरान लालू यादव मीडिया से बात करने से बचते चल रहे हैं। 

इसका कारण यह है कि उन्हें मिली जमानत में बीमारी का कारण दिया गया है। ऐसे में अगर वह सार्वजनिक तौर पर सामने आते हैं तो संभव है कि सीबीआई उनकी जमानत को खारिज कराने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटा दे। बताया जा रहा है लालू यादव बैठकों में बिहार की कानून व्यवस्था और आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी को जोर शोर से प्रचारित करने की सलाह नेताओं-कार्यकर्ताओं को दी जा रही है। 

उसके साथ ही तेजस्वी यादव के प्रस्तावित माई बहन मान योजना के तहत ₹2500 प्रतिमाह सम्मान देने के वादे को जनता के बीच प्रसारित कराने, 200 यूनिट बिजली फ्री देने, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन और विकलांग पेंशन में ₹400 से बढ़कर ₹1500 करने का के प्रस्ताव की बात को भी जनता के बीच कहने को कह रहे हैं। इसके साथ ही घरेलू गैस सिलेंडर को ₹400 दिए जाने की बात भी लालू यादव ने कह रहे हैं। 

तेजस्वी यादव के 17 महीने के सरकार का विशेष उल्लेख करते हुए लालू यादव लोगों से कह रहे हैं कि 4,50,000 की नौकरी इस दौरान दी गई। उन्होंने यह भी कहा कि नियोजित शिक्षकों को भी नियमित शिक्षक के रूप में दर्जा दिया गया। इस तरह इस बार चुनाव में लालू यादव कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए सक्रिय दिख रहे हैं। यही कारण है कि बीमार होने के बावजूद वह विभिन्न इलाकों का दौरा कर सबको एकजुट करने का प्रयास कर रहे हैं।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहारतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण