लाइव न्यूज़ :

Bihar Polls 2025: विधानसभा चुनाव लड़ेंगे कन्हैया कुमार?, लालू और तेजस्वी यादव को झटका देंगे राहुल गांधी, नवंबर 2025 चुनाव से पहले अलग मूड में कांग्रेस

By एस पी सिन्हा | Updated: February 22, 2025 16:13 IST

Bihar Polls 2025:  कन्हैया कुमार साल 2019 में बेगूसराय लोकसभा चुनाव में मात खाने के बाद भाकपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

Open in App
ठळक मुद्देकन्हैया कुमार को गिरिराज सिंह के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा था।बिहार में जो धीरे-धीरे रसातल में चली गई है, उसे उठाने में मदद मिलेगी। सब रणनीति के पीछे राहुल गांधी का हाथ बताया जा रहा है।

पटनाः  कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार पूरे दमखम के साथ उतरने का मन बना रही है। हालांकि केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का इंतजार राज्य इकाई को है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने इस बार विधानसभा चुनाव में कन्हैया कुमार को उतारने का मन बना रही है। लेकिन मुश्किल यह है कि महागठबंधन में रहते राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव की मर्जी के खिलाफ यह कदम उठाया नहीं जा सकता है। दरअसल, लालू परिवार शुरू से ही कन्हैया कुमार को स्वीकार नहीं कर रहा है। यही कारण है कि भाकपा ने 2019 में जब कन्हैया कुमार को बेगूसराय लोकसभा सीट से उतारा था तो राजद ने उसके खिलाफ उम्मीदवार उतार दिया था। परिणामस्वरूप कन्हैया कुमार को  गिरिराज सिंह के हाथों पराजय का मुंह देखना पड़ा था।

दरअसल, राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव यह कतई नहीं चाहते हैं कि तेजस्वी यादव के सामने कन्हैया कुमार जैसा कोई युवा सियासी मैदान में उतरे, क्योंकि राजद को लगता है कि तेजस्वी यादव का कद कन्हैया कुमार के बिहार में सक्रिय होने से छोट हो सकता है। इसलिए वह कन्हैया के समर्थन में बहुत कम दिखाई देती है।

लेकिन सियासी गलियारों में चर्चा होने लगी है कि कन्हैया कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव लड़ाने के लिए कांग्रेस ने रणनीति तैयार कर चुकी है। माना जा रहा है कि अगर कन्हैया कुमार बिहार विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो कांग्रेस को बिहार में एक युवा नेता मिलेगा। विधानसभा में कांग्रेस का बहुत बेबाकी से आवाज उठाएगा।

पार्टी बिहार में जो धीरे-धीरे रसातल में चली गई है, उसे उठाने में मदद मिलेगी। इन सब रणनीति के पीछे राहुल गांधी का हाथ बताया जा रहा है। बता दें कि कन्हैया कुमार साल 2019 में बेगूसराय लोकसभा चुनाव में मात खाने के बाद भाकपा का दामन छोड़कर कांग्रेस का हाथ थाम लिया। तब चर्चा होने लगी कि बिहार में कांग्रेस को युवा चेहरा मिल गया।

लेकिन बिहार कांग्रेस के नेता कन्हैया कुमार को जगह नहीं दिला पाए। परिणामस्वरूप 2024 के लोकसभा चुनाव में कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने नॉर्थ दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़वाया। हालांकि, कन्हैया कुमार को भाजपा के मनोज तिवारी के हाथों हार का सामना करना पड़ा।

लेकिन अब कांग्रेस पार्टी मन बना चुकी है कि कन्हैया कुमार को बिहार विधानसभा चुनाव में उतारा जाए। अगर ऐसा होता है तो राजद की नाराजगी कांग्रेस को झेलनी पड़ सकती है। कारण कि लालू यादव कभी नहीं चाहेंगे कि तेजस्वी के आगे कोई और तेजतर्रार युवा नेता बिहार की सियासत में उनका काट बने।

टॅग्स :बिहारलालू प्रसाद यादवराहुल गांधीतेजस्वी यादवकन्हैया कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया