लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: राजा का बेटा नहीं बनेगा राजा?, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत के विरोध में पोस्टरबाजी, बीजेपी ऑफिस के बाहर...

By एस पी सिन्हा | Updated: February 12, 2025 16:56 IST

Bihar Politics: नीतीश कुमार को एक तरह से चुनौती दी गई है कि आपका बेटा निशांत अगर राजनीति में आता है उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरी तरफ पोस्टर लगवाने वाले रवि गोल्डन कुमार की तस्वीर है। एक तरफ तीर का निशान है तो दूसरी तरफ कांग्रेस हाथ निशान है।बगल में राहुल गांधी और रवि गोल्डन की साथ में तस्वीर है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत की राजनीति में आने की चर्चा के बीच राजधानी पटना में पोस्टर लगाए गए है, इसे लेकर पटना में पोस्टर तक लगाए गए हैं। पोस्टर में निशांत की सियासी पारी शुरू होने, उनके इस बार के विधानसभा चुनाव लड़ने जैसे कई संकेत का विरोध किया गया है। पोस्टर भाजपा कार्यालय के बाहर लगाए गए हैं। विरोध वाले पोस्टर कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा लगाया गया है। इसमें नीतीश कुमार को एक तरह से चुनौती दी गई है कि आपका बेटा निशांत अगर राजनीति में आता है उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। इसके कारण भी पोस्टर में गिनाए गए हैं।

पोस्टर पर एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की तस्वीर है तो दूसरी तरफ पोस्टर लगवाने वाले रवि गोल्डन कुमार की तस्वीर है। पोस्टर में दोनों के बीच हरनौत विधानसभा से 2025 में आमने सामने की लड़ाई दिखाई गई है। एक तरफ तीर का निशान है तो दूसरी तरफ कांग्रेस हाथ निशान है।

पोस्टर में निशांत कुमार को राजा का बेटा बताया गया है, वही रवि गोल्डन कुमार को प्रजा का बेटा कहा गया है। पोस्टर पर लिखा हुआ है राजा का बेटा राजा नहीं बनेगा राजा। हरनौत की जनता जिसको चाहेगा राजा वही बनेगा। पोस्टर में सबसे ऊपर नीतीश कुमार और निशांत की साथ में तस्वीर है। वही ठीक बगल में राहुल गांधी और रवि गोल्डन की साथ में तस्वीर है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, इस साल बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जदयू निशांत कुमार को राजनीति में लॉन्च करना चाह रही है। चर्चा तो यहां तक हो रही है कि होली के बाद निशांत कुमार जदयू की सदस्यता कर सकते हैं। वहीं, संभावना जताई जा रही है कि निशांत कुमार को उनके पिता के विधानसभा क्षेत्र हरनौत से चुनाव लड़ाया जा सकता है। हालांकि, अभी मौजूदा वक्त में इस सीट से जदयू के विधायक हरि नारायण सिंह हैं।

टॅग्स :बिहारपटनानीतीश कुमारकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos