लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics: सियासत के बीच महागठबंधन सरकार पर संकट!, नीतीश कुमार ने रद्द कर दिया बाहर जाने का कार्यक्रम, झारखंड से नहीं करेंगे चुनावी अभियान की शुरुआत

By एस पी सिन्हा | Updated: January 25, 2024 16:25 IST

Bihar Politics: नीतीश कुमार जोहार के नाम से जदयू ने रामगढ़ में 4 फरवरी को पहली सभा कराने का फैसला लिया था। झारखंड के सारे प्रमंडल में उनकी सभा होनी थी।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए नीतीश अपने अभियान की शुरुआत झारखंड से करें।अब 4 फरवरी की सभा रद्द कर दी गई है। बिहार की बदली राजनीतिक परिस्थितियों में ये फैसला लिया गया है।

Bihar Politics: बिहार में गर्मायी सियासत के बीच महागठबंधन सरकार पर संकट के बादल मंडराने की चल रही चर्चाओं के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार से बाहर के अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं। उन्हें झारखंड से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत करनी थी, लेकिन अब कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। जदयू की ओर से मिली जानकारी के अनुसार 4 फरवरी को झारखंड के रामगढ़ में होने वाली पार्टी की रैली रद्द कर दी गई है। बता दें कि जदयू ने तय किया था कि लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए नीतीश अपने अभियान की शुरुआत झारखंड से करें।

नीतीश जोहार के नाम से जदयू ने रामगढ़ में 4 फरवरी को पहली सभा कराने का फैसला लिया था। इसके बाद झारखंड के सारे प्रमंडल में उनकी सभा होनी थी। लेकिन अब 4 फरवरी की सभा रद्द कर दी गई है। जदयू सूत्रों के अनुसार बिहार की बदली राजनीतिक परिस्थितियों में ये फैसला लिया गया है।

बिहार के सत्तारूढ़ गठबंधन में जिस तरह से तनाव बढ़ा है, उससे किसी भी क्षण कोई बड़ा फैसला होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में नीतीश कुमार ने फिलहाल बिहार से बाहर नहीं जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने खुद झारखंड जदयू के नेताओं को रामगढ़ की रैली फिलहाल स्थगित करने को कहा है।

जदयू के नेता ये भी बता रहे हैं कि अब ये नहीं पता चल रहा है कि आगे आने वाले दिनों में किस पार्टी के साथ रहना है। ऐसे में नीतीश किसी चुनावी सभा में जाकर बोलेंगे भी क्या? इस कारण से भी नीतीश ने झारखंड की रैली स्थगित कराई है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नीतीश कुमारजेडीयूझारखंडबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील