लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: चिराग पासवान के साथ खेला!, राजद विधायक मुकेश रौशन ने कहा- भाजपा के संपर्क में 3 सांसद, केन्द्रीय मंत्री बोले- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती...

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2024 16:44 IST

Bihar Politics News: चिराग पासवान ने शुक्रवार को सफाई देते हुए कहा कि पार्टी के टूटने की अफवाह विपक्ष के लोग फैला रहे हैं। उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

Open in App
ठळक मुद्दे चिराग पासवान ने एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि लोजपा(रा) के सभी सांसद एकजुट हैं। सांसदों के टूटने की बात कही जा रही है, खुद मुझे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है।इंडी गठबंधन को पहले अपनी सरकार वाले राज्यों में जातीय जनगणना कराना चाहिये।

Bihar Politics News: केन्द्रीय मंत्री एवं लोजपा(रा) प्रमुख चिराग पासवान के द्वारा कई मुद्दों पर विपक्ष के सुर में सुर मिलाए जाने के बीच रालोजपा प्रमुख पशुपति कुमार पारस की अमित शाह से हुई मुलाक़ात के बाद सियासत गर्मा गई है। इसबीच राजद विधायक मुकेश रौशन के द्वारा यह दावा किया गया कि चिराग के 3 सांसद भाजपा के संपर्क में हैं और भाजपा चिराग पासवान की पार्टी को तोड़ने जा रही है। सियासी भुचाल लाने वाले इन राजनितिक कयासबाजी के बीच पटना पहुंचे चिराग पासवान के सुर आज बदले-बदले से नजर आए। चिराग पासवान ने शुक्रवार को इस पर सफाई देते हुए कहा कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। मेरी पार्टी के टूटने की अफवाह विपक्ष के लोग फैला रहे हैं। उनकी मंशा कभी पूरी नहीं होगी।

पटना पहुंचे चिराग पासवान ने एयरपोर्ट पर मीडिया से कहा कि लोजपा(रा) के सभी सांसद एकजुट हैं। उनके टूटने की अफवाह फैलाई जा रही है। जबकि सांसदों ने खुद बता दिया है कि ये खबर पूरी तरह से गलत है। उन्होंने कहा कि कभी मेरी पार्टी टूटी थी, लेकिन काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। अब मेरी पार्टी टूटने वाली नहीं है।

जिन सांसदों के टूटने की बात कही जा रही है, उन्होंने खुद मुझे पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है। विपक्ष के लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनकी मंशा कभी सफल नहीं होने वाली है। जब मीडिया ने उनसे जातीय जनगणना पर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन को पहले अपनी सरकार वाले राज्यों में जातीय जनगणना कराना चाहिये।

वहीं, तेजस्वी यादव पर भी हमला बोलते हुए चिराग ने कहा कि तेजस्वी यादव जातीय जनगणना से लेकर आरक्षण जैसे मुद्दे पर ड्रामा कर रहे हैं। अगर उन्हें जातीय जनगणना की इतनी फिक्र है तो उन राज्यों में करवायें जहां कांग्रेस या इंडी गठबंधन की दूसरी पार्टियों की सरकार है। बिहार में तो जातीय जनगणना हो चुकी है।

चिराग पासवान ने कहा कि आरक्षण को लेकर प्रधानमंत्री खुद ये कह चुके हैं कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर ने आरक्षण को जो प्रावधान किया था, उससे छेड़छाड़ नहीं की जायेगी। फिर तेजस्वी यादव किस मुद्दे पर आंदोलन करना चाहते हैं? बता दें कि चिराग पासवान और उनकी पार्टी के नेता पिछले कुछ दिनों से एससी-एसटी आरक्षण, लेटरल एंट्री और वक्फ बोर्ड बिल से लेकर जातीय जनगणना के मुद्दे पर भाजपा के स्टैंड के खिलाफ बयान दे रहे हैं।

25 अगस्त को रांची में अपनी पार्टी की बैठक के बाद चिराग पासवान ने देश में जातीय जनगणना कराने की मांग की थी। ऐसे में चर्चा है कि भाजपा इससे नाराज है। इस बीच कहा जा रहा है कि भाजपा के नेताओं ने चिराग पासवान की पार्टी के कम से कम तीन सांसदों से संपर्क साध रखा है।

टॅग्स :चिराग पासवानबिहारPashupati Kumar Parasलोक जनशक्ति पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?