लाइव न्यूज़ :

Bihar Politics News: भाषा की मर्यादा तोड़ने में गोल्ड मेडलिस्ट हैं लालू यादव, असम सीएम सरमा बोले-हम बहुमत का आंकड़ा हासिल कर चुके हैं

By एस पी सिन्हा | Updated: May 25, 2024 17:11 IST

Bihar Politics News Lok Sabha Elections 2024: हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चौथे और पांचवें चरण के चुनाव में ही हम बहुमत का आंकड़ा हासिल कर चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देछठे और सातवें चरण के चुनाव में विपक्ष मैदान में कही है ही नहीं।भाषा की मर्यादा को तार-तार किया है तो उसका नाम लालू प्रसाद यादव है। बात तेजस्वी यादव के दिमाग में होना चाहिए।

Bihar Politics News Lok Sabha Elections 2024: बिहार में सातवें चरण के तहत होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए पटना पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने विपक्ष गठबंधन पर जोरदार हमला बोला। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि लालू ने भाषा की मर्यादा तोड़ने में गोल्ड मेडल हासिल किया है। विपक्ष के यह दावा करने पर कि देश में इस बार इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी, इस पर उन्होंने कहा कि दावा करने का समय निकल चुका है और विपक्षी गठबंधन मैदान से भाग चुका है।

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि चौथे और पांचवें चरण के चुनाव में ही हम बहुमत का आंकड़ा हासिल कर चुके हैं। छठे और सातवें चरण के चुनाव में विपक्ष मैदान में कही है ही नहीं। तेजस्वी यादव द्वारा प्रधानमंत्री पर भाषा की मर्यादा को लांघने का आरोप लगाने पर उन्होंने कहा कि अगर भारत की राजनीति में किसी ने भाषा की मर्यादा को तार-तार किया है तो उसका नाम लालू प्रसाद यादव है।

यह बात तेजस्वी यादव के दिमाग में होना चाहिए। लालू प्रसाद ने राजनीति की भाषा को खराब किया, उसका मुकाबला कोई भी नहीं कर सकता है। भाषा की मर्यादा को लांघने का गोल्ड मेडल हमेशा लालू प्रसाद के पास ही रहेगा। वहीं ओवैसी के बिहार दौरे पर उन्होंने कहा कि ओवैसी हो, राहुल गांधी हो या तेजस्वी यादव हो चार जून तक जहां भी घूमना है घूम लें। इसके बाद मोदी जी का नया भारत का यात्रा शुरू हो जाएगी और यह लोग अपने अपने घर में घुस जाएंगे। भाजपा के पास सिर्फ एक ही प्लान है, मोदी सरकार 400 पार।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024लालू प्रसाद यादवहेमंत विश्व शर्माअसमबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन